सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए…

Read More

रुद्रपुर 4 मंजिल इमारत में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग

नैनीताल रोड पर मौजूद चार मंजिला इमारत पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। आग लगते ही बिल्डिंग में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे, जबकि तीन लोग भीतर ही फंस गए। सूचना पर दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही तीन लोगों को सकुशल बचाया। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आग की चपेट में आ गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया।सोमवार शाम नैनीताल रोड…

Read More

बिपरजॉय ने बदला मौसम, नैनीताल में बौछार-दून में चली आंधी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को सुबह से धूप-छांव का खेल जारी रहने के बाद दोपहर बाद देहरादून में तेज आंधी चली, जिससे तापमान के गिरावट दर्ज की गईविकासनगर में भी मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा चलनी शुरू हो गई है। यहां बादलों व तेज हवा के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। वहीं नैनीताल में बौछारें पड़ींं, जिससे वहां ठंड बढ़ गई और मौसम सुहावना हो गया। बिपरजॉय के असर को देखते हुए प्रदेश में…

Read More

उत्तराखंड के इन जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग (Uttarakhand weather updates) ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और अगले तीन दिनों के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड में अभी मानसून ने एंट्री नहीं की है लेकिन चक्रवात बिपरजोय के गुजरात पहुंचने के बाद इसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। देहरादून में कुछ स्थानों पर रविवार को बारिश हुई तो कहीं-कहीं…

Read More

नेपाल ने फिर दी भारत को टेंशनसर्वे करने गए NHAI के 5 कर्मचारियों को लिया हिरासत में

पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद अब नेपाल पुलिस की हरकत ने भारत सरकार को फिर से टेंशन दी है। नेपाल पुलिस ने फोरलेन हाईवे के सर्वेक्षण के लिए गई टीम के 5 सदस्यों को हिरासत में ले लिया। बाद में अधिकारियों की बातचीत के बाद उन्हें रिहा किया गया। उत्तराखंड के चंपावत जिले से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भारत से नेपाल सीमा तक फोरलेन हाईवे के सर्वे का काम चल रहा है। हाईवे का सर्वे करने वाली एनएचएआई की पांच सदस्यीय टीम को नेपाल पुलिस ने…

Read More

केदारनाथ मंदिर में सोने की परत की जगह का आरोप तांबे की पर चढ़ने

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर सोने की जगह तांबे की परत चढ़ाने का आरोप लगाया।उन्होंने इसकी जांच की मांग उठाई है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में त्रिवेदी कह रहे हैं कि डेढ़ अरब का घोटाला हुआ है। इसकी जांच नहीं हुई तो वो आंदोलन करेंगे। इस मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि वीडियो के माध्यम भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है…

Read More

हल्द्वानी अज्ञात वाहन ने मारी ऑटो को टक्कर

हल्द्वानी में बरेली रोड पर  हुआ हादसा।हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा महिला के पति की हालत बेहद गंभीर है। पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है। हल्द्वानी बरेली मार्ग पर तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति अपनी पल्ती के साथ ऑटो में बैठकर आ रहा था। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति,…

Read More

पुरोला में 23 दिन बाद समुदाय विशेष की 8 दुकानें खुली

पुरोला में उपजे विवाद के 23 दिन बाद समुदाय विशेष की आठ दुकानें खुल गई हैं। पुलिस के पहरे के बीच इन व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली हैं। वहीं पुरोला में अब हालात सामान्य हैं। हालांकि अभी भी पुलिस और प्रशासन सभी स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। बीते शुक्रवार को प्रशासन ने पुरोला तहसील से धारा 144 भी हटा दी थी। 26 मई को पुरोला में एक नाबालिग को समुदाय विशेष व उसके साथी द्वारा नाबालिग को भगाने के विरोध में विभिन्न संगठनों और व्यापार मंडल ने जिला मुख्यालय…

Read More

सीएम धामी से मिलने दिल्ली पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल

लव जिहाद व लैंड जिहाद मामले में दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में उपजे विवाद को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया।शनिवार को इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में सीएम धामी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की अब तक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि संवादहीनता के कारण हालात बिगड़े। कहा, संवाद बढ़ाने के लिए सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का सम्मेलन होगा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि…

Read More

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा ,विशेषज्ञ चीनी नेता देंग के दौरे से कर रहे हैं तुलना

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है। इस दौरे के बाद माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका के रिश्‍ते एक नए स्‍तर पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी दूसरे भारतीय पीएम हैं जिनका व्‍हाइट हाउस में राजकीय स्‍वागत होगा। इसके साथ ही वह अमेरिकी कांग्रेस के ज्‍वॉइन्‍ट सेशन को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे। कई विशेषज्ञ मान रहे हैं पीएम मोदी का यह अमेरिका दौरा कई मौकों को भी आगे बढ़ाएगा। विदेश नीति के जानकार मान रहे हैं कि पीएम मोदी का यह…

Read More