उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी मौसम के बदला-बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ही बिजली चमकने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक राज्य में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में हल्की से लेकर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मानसून 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। लेकिन इससे पहले बुधवार और गुरुवार को प्री…
Read MoreDay: June 20, 2023
सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण। इस दौरान सीएम ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं…
Read Moreसीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए…
Read Moreरुद्रपुर 4 मंजिल इमारत में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग
नैनीताल रोड पर मौजूद चार मंजिला इमारत पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। आग लगते ही बिल्डिंग में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे, जबकि तीन लोग भीतर ही फंस गए। सूचना पर दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही तीन लोगों को सकुशल बचाया। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आग की चपेट में आ गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया।सोमवार शाम नैनीताल रोड…
Read More