उत्तराखंड प्रदेश में बारिश में हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त

1 of 5 उत्तरकाशी में मलबे में दबी कार – फोटो : amar ujala Follow Us मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। कही जगह तो कुछ मिनटों की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गई। वहीं मसूरी में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि…

Read More

प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक ,छात्रों को छात्रवृत्ति का मिला तोहफा

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, वित्त, गृह एवं खनन विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की तैयारी का  प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में पास हुआ। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली का मामला भी कैबिनेट में लाया गया सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा…

Read More

हरिद्वार में हुआ बस हादसा,रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिरी

उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। उधर, एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है। हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200…

Read More

हरिद्वार गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार में गंगा दशहरे पर स्नान के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आपको बता दे कि हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार लौटे मुंबई उत्तराखंड में शूटिंग हुई पूरी

उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई लौट गए। अक्षय बीती 18 मई को देहरादून पहुंचे थे। इसके अगले दिन अभिनेत्री अनन्या पांडे भी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में देहरादून आई थीं।उत्तराखंड की हसीन वादियों में करीब 11 दिनों तक शूटिंग करने के बाद अक्षय कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी कुमार ने शूटिंग के साथ ही उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ और जागेश्वर धाम में दर्शन भी किए। जिसके बाद वो एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट…

Read More

रुद्रपुर सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स का छापा

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाई की है।टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के का कहना है की इनकम टैक्स टीम के छापे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की टीम उन्हें उपल्ब्ध कराई गई है। इसके अलावा इस मामले में और कोई जानकारी…

Read More

हरिद्वार में खिलाड़ियों के उत्पीड़न के विरोध में पहलवानों का प्रदर्शन

खिलाड़ियों के उत्पीड़न के विरोध में आज पहलवान खिलाड़ी हरिद्वार में गंगा में मेडल प्रवाहित करेंगे। इसकी जानकारी खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा ’28 मई को जो हुआ वह आप सबने देखा। पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया। हमें कितनी बर्बरता से गिरफ़्तार किया। हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। हमारे आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस नहस कर हमसे छीन लिया और अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। क्या महिला…

Read More

उत्तराखंड देहरादून और मसूरी में हुई झमाझम बारिश

उत्तराखंड में दोपहर को मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झाेंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वही, ओले भी गिरे। ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री…

Read More

देहरादून आज से शुरू हुआ वंदे भारत ट्रेन का सफर,कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। सोमवार से देहरादून-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।पहले दिन ट्रेन में लगभग सभी सीटें बुक रहीं। दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के साथ ही कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रात 10 बजकर 05 मिनट पर निकलने वाली उपासना ट्रेन अब नौ बजकर 45 मिनट पर दून से रवाना होगी। जबकि रात…

Read More

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर आ गया हिमखंड ,रुकी यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप आज सुबह हिमखंड आ गया, जिसके चलते दो घंटे तक यात्रा रोक दी गई।मार्ग पर हिमखंड को हटाने के बाद घांघरिया से श्रद्धालु भेज गए। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमखंड के चलते यात्रा दो घंटे प्रभावित रही। हालांकि मौसम खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। बताया जा रहा है कि रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक…

Read More