कांवड़ मेले में इस बार भी डीजे प्रतिबंधित नहीं रहेगा। बल्कि पुलिस इसे नियंत्रित करेगी। यात्रा के दौरान कोई भी 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं ला सकेगा। ये प्रमुख निर्णय शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए। बैठक में सात राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारियों और आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तय किया गया कि हर कांवड़ यात्री को अपने साथ पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। इस साल चार…
Read MoreMonth: June 2023
केदारनाथ की गौरीकुंड में सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी शुक्रवार सुबह हुए धमाके के चलते कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी गई। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ ने आग को बुझाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ।
Read Moreपुनर्निर्माण के कार्यों का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम
एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से आपदा के जख्म मिट रहे हैं। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा…
Read Moreउत्तराखंड के6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में आज (शुक्रवार) को तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बदल रहे मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।…
Read Moreपुरोला विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय की दून में होने वाली महापंचायत स्थगित
उत्तरकाशी के पुरोला की घटना के बाद दून में महापंचायत करने पर अड़े मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया। आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन दिया है। पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी…
Read Moreकैंची धाम का 59 वा स्थापना दिवस ,धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। आज गुरुवार सुबह दो बजे से मंदिर में भक्तों की कतार लगी हुई है। बाबा के…
Read Moreबदरीनाथ हाईवे पर हादसा जाम में फंसे वाहनों पर गिरा पहाड़ी से पत्थर
बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज…
Read Moreउत्तरकाशी पुरोला में धारा 144 लागू बॉर्डर किए गए सील
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के सख्त रुख के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन बैकफुट पर आ गया, लेकिन अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुवादी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत करेंगे। इसे देखते हुए पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने आज 14 जून से लेकर 19 जून तक लागू की धारा 144 लागू कर दी है। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धारा 144 का सख्ती…
Read Moreमोहन भागवत ने दियाअखंड भारत और सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा का सूत्र
आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तीन दिन तक शिक्षार्थियों के बीच रहकर उन्हें संघ की रीति-नीति और उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवक के गुणों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही अखंड भारत और सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा का सूत्र भी दिया। उन्होंने शिक्षार्थियों के साथ ही शिक्षकों और व्यवस्था में लगे प्रांत, क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।पूरे कार्यक्रम में भागवत की मीडिया से दूरी बनी रही। मंगलवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच भागवत शताब्दी ट्रेन…
Read Moreदून में पारा पहुंचा 39.5 डिग्री सीजन का सबसे गर्म देना
बीते कुछ दिनों से गर्मी दून के लोगों को खूब सता रही है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उधर, आज (बुधवार) भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि साल 2016…
Read More