उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को सुबह से धूप-छांव का खेल जारी रहने के बाद दोपहर बाद देहरादून में तेज आंधी चली, जिससे तापमान के गिरावट दर्ज की गईविकासनगर में भी मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा चलनी शुरू हो गई है। यहां बादलों व तेज हवा के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। वहीं नैनीताल में बौछारें पड़ींं, जिससे वहां ठंड बढ़ गई और मौसम सुहावना हो गया।
बिपरजॉय के असर को देखते हुए प्रदेश में आज यानी सोमवार को भारी वर्षा, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।
जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और नैनीताल में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।