प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की। शुक्रवार को पीएमओ की टीम बदरीनाथ में मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करने के बाद देहरादून लौटी। देहरादून पहुंचे पीएमओ के अधिकारियों की टीम ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की। पीएमओ की टीम में सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी शामिल थे। केदारनाथ के पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण के कार्यों के साथ बदरीनाथ मास्टर प्लान के…
Read MoreMonth: June 2023
उत्तराखंड अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।बिजली चमकने…
Read Moreपिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो
बागेश्वर के शामा गांव से पिथौरागढ़ के होकरा जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह और बहू निशा समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उमेश की 17 अप्रैल को शादी हुई थी। सभी मृतक बागेश्वर जिले के शामा और भनार के रहने वाले थे और पूजा के लिए होकरा मंदिर जा रहे थे। डीएम ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह शामा (बागेश्वर) से 10 लोगों को लेकर होकरा की…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। राज्य…
Read Moreउत्तराखंड तेज बारिश के साथ आज प्री-मानसून की दस्तक, ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) बारिश के साथ ही प्री-मानसून दस्तक देगा। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी…
Read Moreलव जिहाद ऑनलाइन जिहाद के खिलाफ बोले सीएम धाम
योग दिवस पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी लैंड और लव जिहाद पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में लैंड और लव जिहाद बढ़ रहा है। इसके खिलाफ सरकार मजबूती से लड़ रही है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। यहां जल्द हेलीपैड बनाया जाएगा, जिसके लिए भूमि चयन के निर्देश दिए गए हैं। बता…
Read Moreबारिश में बिगड़ सकते हैं जोशीमठ के हालात चिंता में सरकार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 जून को मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जो जोशीमठ के साथ ही सरकार की भी परीक्षा लेगा। फिलहाल जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति स्थिर है। लेकिन आने वाले दिनों में हालात क्या होंगे, इसे लेकर अभी कई तरह की आशंकाएं हैं। विशेषज्ञों ने जोशीमठ में और भूगर्भीय अस्थिरता की आशंका व्यक्त की है, जहां अब तक 868 भवनों में दरारें आ गई हैं और 181 को असुरक्षित घोषित किया गया है। 502 प्रभावित परिवारों में करीब 437 को मुआवजा बांटा जा चुका…
Read Moreउत्तराखंड में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग
देवभूमि उत्तराखंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सीएम धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योग किया। हरिद्वार में आयोजित शिविर में योग दिवस पर सर्वपंथ एकता के साथ सबके लिए योग का संदेश दिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार…
Read Moreउत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिजली चमकने को लेकर भी अलर्ट
उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी मौसम के बदला-बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ही बिजली चमकने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक राज्य में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में हल्की से लेकर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मानसून 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। लेकिन इससे पहले बुधवार और गुरुवार को प्री…
Read Moreसीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण। इस दौरान सीएम ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं…
Read More