उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,50 किमी की रफ्तार से बहेंगी हवाएं

10 जून से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 10 जून से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। बेमौसम बरसात और बर्फबारी से चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही किसानों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहाड़ों में सेब के काश्तकारों…

Read More

लव जिहाद को लेकर सीएम धामी ने मांगी रिपोर्ट,चलेगा वैरिफिकेशन अभियान

लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को उन्होंने गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। बीते दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। राज्य में संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान…

Read More

उत्तराखंड खटीमा कार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार को रौंदा

राष्ट्रीय राजमार्ग  चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं…

Read More

लव जिहाद को लेकर आक्रोश नहीं रहा रुक गंगोत्री में भी बाजार बंद

उत्तरकाशी पुरोला में नाबालिग सगी बहनों को भगाने की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि धाम में बाहर से कई लोग आए हैं। जो कि धाम के नाम पर कई प्रकार के सामान आदि बेच रहे हैं। शनिवार को गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकानें नहीं लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी…

Read More

आईएमए में पासिंग आउट परेड, देश को मिले331 युवा अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को (आज) 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और…

Read More

उत्तराखंड में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले,पांच महीनों में दर्ज हुए 48 मुकदमे

संप्रदाय विशेष के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल केवल पांच महीनों में ऐसे 48 मुकदमे प्रदेश में दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले पूरे साल में 76 केस दर्ज हुए थे। इस हिसाब से इस साल हर माह का औसत करीब 10 है। ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं। इनमें पॉक्सो के तहत भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों को स्थिति…

Read More