देहरादून के डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा। लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की इस दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुजर रहे थे। हंगामा देख वह रुक गए मामले की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।
Read MoreDay: June 2, 2023
रुड़की चलती कार के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार
उत्तराखंड के रुड़की में दो युवकों को चलती कार में स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। साथ ही कार को सीज कर दिया है। बृहस्पतिवार को इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर एक युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहा था। जबकि दूसरा खिड़की पर लटका हुआ था। जान खतरे में डालकर स्टंट करने की वीडियो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दोनों की…
Read Moreराजाजी टाइगर रिजर्व के गेट आज सैलानियों के लिए खुले
आज शुक्रवार को दो दिन के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व चीला के गेट सैलानियों के खोल दिए जाएंगे। जिससे सैलानी चीला के जंगलों में जानवरों का दीदार कर सकेंगे। हाथियों का संघर्ष भी समाप्त हो गया है। ऐसे में जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों को कोई खतरा भी नहीं रहेगा। चीला रेंज में जंगल सफारी करने वाले जिप्सी संचालकों में आपसी विवाद और दो हाथियों का संघर्ष चल रहा था। इसके चलते डायरेक्टर साकेत बुड़ौला की ओर से अग्रिम आदेश तक चीला के गेट जंगल सफारी के लिए बंद कर…
Read Moreप्रदेश में 3 जून से गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना
भले ही इस साल कई बार मौसम बदलने से दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली हो। लेकिन, कल यानी तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस साल मार्च, अप्रैल और मई में कई बार मौसम ने करवट ली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम…
Read Moreउत्तरकाशी 32 यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार
गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी। शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें…
Read More