उत्तराखंड यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार,विशेषज्ञ समिति जल्द सौंपेगी को रिपोर्ट

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नहीं सौंपी जा सकी। ड्राफ्ट कमेटी की सदस्य जस्टिस(रिटायर्ड) रंजना प्रसाद देसाई ने आज दिल्ली में इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जल्द ही मुद्रित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि एक पखवाड़े के…

Read More

देवप्रयाग में बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक, तलाश जारी

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर गुरुवार को पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान…

Read More

ऋषिकेश कल से पर्यटकों के लिए रिवर राफ्टिंग बंद

30 जून को गंगा में रिवर राफ्टिंग का अंतिम दिन होगा। इसके बाद राफ्टिंग के शौकीनों को इसके लिए दो महीने का इंतजार करना होगा। क्योंकि अब एक सितंबर से ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं हर साल एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है, क्योंकि इस दौरान गंगा में राफ्टिंग करना खतरे भरा हो जाता है। ऐसे में अब पर्यटकों के पास राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए महज…

Read More

जुलाई तक प्रदेश के जनपदों में भारी बारिश के आसार

राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है। आज…

Read More