हनुमान जयंती पर जौलीग्रांट में निकली भव्य शोभायात्रा

हनुमान जयंती पर जौलीग्रांट में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शमिल हुए। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभा यात्रा में भाग लिया। नाचते गाते मुख्य बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय हनुमानजी के नारों से शहर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम साढ़े तीन बजे तक निकाली जा सकेगी। वहीं ग्रामीण शोभायात्रा की अनुमति को लेकर दिन भर अड़े रहे। प्रशासन ने ड्रोन उड़ाकर गांव की छतों पर…

Read More

चमोली नंदप्रयाग में चार दुकानों में रसोई गैस सिलिंडर से भड़की आग

नंदप्रयाग में नंदानगर मोटर मार्ग पर चार दुकानों में आग लगने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। गोपेश्वर से फायर सर्विस का वाहन मौके पर पहुंचा और आग को काबू किया गया।दुकानों में रखे रसोई गैस सिलिंडर से आग भड़कने का अनुमान लगाया जा रहा है। नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने प्रभावित दुकानदारों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगजनी की घटना से क्षेत्रीय विधायक…

Read More

उत्तरकाशी भूकंप के झटकों ने उड़ाई लोगों की नींद

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार (आज) सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगाया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन थी, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में मांडों के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। यहां बीते माह भी भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए थे। आज गुरुवार सुबह 5:40 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन बार-बार आ…

Read More

उत्तराखंड के मुख्य शहरों में मानसखंड झांकी का होगा प्रदर्शन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में पहले स्थान पर रही उत्तराखंड के मानसखंड की झांकी को हरी झंडी दिखाई। इस झांकी का पांच अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सीएम धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न…

Read More

जेई परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ एक्शन61 अभ्यर्थियों पर लगा 5 साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई भर्ती के पेपर लीक में शामिल रहे 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। ये सभी आयोग की किसी भी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची को आयोग ने 10 फरवरी को अपनी वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया था कि द उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (प्रोसिजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस) रूल्स-2013 के बिंदु 23-ए के उप बिंदु 14 के तहत इन सभी को परीक्षाओं से पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर…

Read More

उत्तराखंड आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात रहे टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर बीते दिन देहरादून पहुंचावे देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान हर किसी की आंखें नम थीं,हर कोई हताशा से भरा हुआ था,मगर टीकम सिंह की मां ने खुद को सम्भाला और बेटे के शव को देख कर कहा “मेरा शेर आ गया”। शाम को करीबन साढ़े तीन बजे शहीद जवान का शव देहरादून पहुंचा जिसको देखते ही परिजनों का बिलखना…

Read More

एलन मस्क ने बदला टि्वटर का लोगो,

एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से कई बड़े बदलाव के ऐलान किए हैं, और अब इसी कड़ी में कंपनी के लोगो को भी चेंज कर दिया गया है. जब से ट्विटर है तब से इसका लोगो ब्लू बर्ड (नीली चिड़िया) के रूप में देखा गया है, लेकिन अब ये गायब हो गया है, और सोमवार देर शाम से क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन (dogecoin) का लोगो दिख रहा है. जानकारी के लिए बता दें एलन मस्क क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन को सपोर्ट करते हैं, जो एक मीम क्रिप्टोकरेंसी है. इसके लोगो…

Read More

एनसीईआरटी ने अपने पाठ्यक्रम में किया बदलाव

उत्तराखंड के कवि सुमित्रा नंदन पंत को अब कक्षा 11वीं के छात्र नहीं पढ़ पाएंगे। उनकी कविता ‘वे आंखें’ पूरा पाठ ही नए सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। इसके अलावा मीराबाई का ‘पग घुंघरू बांधि मीरा नाची’ और कबीर का ‘संतो देखत जग बौराना’ पद भी हटा दिया गया है। इसके अलावा 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की पाइथन किताब में सीक्वेंशियल क्वेरी लैंग्वेज (एसक्यूएल) हटाया गया है। यह सभी बदलाव राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों में सीबीएसई के कोर्स में किए…

Read More

6 अप्रैल को देहरादून आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ की कुछ नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ की कुछ नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो गडकरी नई दिल्ली से ही आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे…

Read More

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्य को G 20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री  को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट…

Read More