उत्तराखंड के वीरेन्द्र सिंह की चमकी किस्मतIPL में ड्रीम टीम बनाकर जीते 40 लाख रुपये

उत्तराखंड के कई लोग फैंटेसी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों की रकम जीत चुके हैं। इस बार उत्तराखंड के वीरेन्द्र सिंह की किस्मत चमकी है। जिन्होंने ड्रीम इलेवन में फैंटेसी टीम बनाकर 40 लाख की रकम जीती है। उत्तराखंड के रहने वाले वीरेन्द्र सिंह काफी वक्त से ड्रीम 11 खेल रहे हैं हालांकि इसके रिस्क को भी आप अच्छी तरह से जानते होंगे। शनिवार को हुए आईपीएल मैच में वीरेन्द्र को पता था कि इस पिच पर रन कम और विकेट ज्यादा गिरेंगे। इसलिए उन्होंने सधे हुए तरीके से टीम बनाई थी।…

Read More

उत्तराखंड में झुलसाने लगी भीषण गर्मी, बारिश जल्द देगी राहत

इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पिछले तीन दिन से तापमान लगातार 37 डिग्री के आसपास चल रहा है। सोमवार को भी तापमान 37 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने रात में कुछ क्षेत्रों में हल्के गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। रविवार को मसूरी में भी भीषण गर्मी महसूस की गई। दिन के वक्त यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।…

Read More

उत्तराखंड पौड़ी के कई गांव में बाघ के आतंक को देखते हुए लगा कर्फ्यू,

पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए रिखणीखाल व धूमाकोट तहसील के दर्जनों गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। रिखणीखाल ब्लाक के ग्रामपंचायत मेलधार के डल्ला गांव में गत दो दिन पहले बाघ के हमले में हुए वृद्ध की मौत के बाद वन विभाग ने हमलावर गुलदार…

Read More

बाल विधानसभा का गैरसैंण में जूनमें होगा दो दिनी ग्रीष्मकालीन सत्र

बाल विधानसभा का गैरसैंण में जून के पहले सप्ताह में दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सत्र होगा। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बाल विधायकों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बाल विधायकों को यह भी बताया गया है कि विधानसभा सत्र में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर जो भी सवाल किए जाने हैं, उससे आयोग को 18 अप्रैल तक अवगत करा दिया जाए। बाल विधानसभा में बागेश्वर जिले के रोहित परिहार को मुख्यमंत्री और चंपावत जिले की दीक्षा खर्कवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा…

Read More