मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी मध्य रेलवे स्टेशन तक रोड शो के अंदाज में पहुंचे.उनके काफिले के गुजरते ही कई घंटे पहले सड़कों के किनारे खड़े होकर लोगों ने उनका अभिवादन किया और उन पर फूलों की बारिश की इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम पिनराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मो. खान और दूसरे नेता मौजूद थे. पीएम मोदी केरल के पारंपरिक पोशाक में नजर आए और लोगों ने उन्हें…
Read MoreDay: April 25, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। सीएम धाम को सुबह कपाट खुलने के समय धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद बाबा केदार से मांगा मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं…
Read Moreकेदारनाथ धाम के खुले कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी। सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव…
Read Moreअप्रैल के अंत तक बिगड़ा रहेगा मौसम,बारिश और बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अप्रैल अंत तक मौसम बदला रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 अप्रैल तक बारिश, गर्जना के साथ बर्फबारी की संभावना है। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे मौसम में अगर आप पहाड़ की सैर करने आ रहे हैं तो ऊंनी कपड़े लाना न भूलें।…
Read More