परिवहन निगम के 14 रूटों पर निजी बस संचालन के परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी मोर्चा विरोध में उतर आया है। मोर्चा ने सभी संघटकों की बैठक बुलाकर विरोध जताया। विरोध में 19 अप्रैल को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी परिवहन विभाग ने हाल ही में प्रदेश में 14 ऐसे रूटों पर निजी बसों के संचालन का प्रस्ताव जारी किया है, जिन पर केवल रोडवेज बसें संचालित करने का प्रावधान था। हल्द्वानी संभाग में हल्द्वानी-रानीखेत, हल्द्वानी-नैनीताल, रानीबाग-भीमताल, हल्द्वानी-सितारगंज-खटीमा-टनकपुर, टनकपुर-लोहाघाट, लोहाघाट-घाट, पिथौरागढ़ -ओगला,…
Read MoreMonth: April 2023
उत्तराखंड प्रदेश में निवेशक सम्मेलन की तैयारी में सरकार, अक्तूबर-नवंबर में होगा आयोजन
उत्तराखंड में निवेश के लिए देश दुनिया के उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इसी साल अक्तूबर-नवंबर में निवेशक सम्मेलन कराने की तैयारी कर रही है। सम्मेलन में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम को नोडल अधिकारी बनाया गया। रोजगार और राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार का फोकस सेवा क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देने पर है। इसमें पर्यटन, आईडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बागवानी, एरोमा, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक व्हीकल में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आगामी निवेशक सम्मेलन में सरकार उन्हीं निवेशकों के साथ एमओयू करेगी।जो राज्य में निवेश…
Read Moreदिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री से करेंगे आज मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली पहुंच गए। वह सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखंड से संबंधित विभिनन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की संभावना है। मुख्यमंत्री का केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करने का समय तय है। वह प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही देहरादून, रामनगर, टनकपुर के लिए नई रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने…
Read Moreआज से 2 दिन के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। अगले दिन सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह सशक्त उत्तराखंड का रोडमैप प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। साथ ही राज्य के लिए कुछ नई केंद्र पोषित योजनाओं का आग्रह भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात में राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे तीन पदों को भरने के साथ ही विभिन्न आयोगों, प्राधिकरणों व निगमों में दायित्व वितरण के संबंध में भी चर्चा की उम्मीद जताई जा…
Read Moreउत्तराखंड दारमा घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान
उत्तराखंड के धारचूला में दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे 14 गांव में पिछले तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे यहां ठंड काफी बढ़ गई है। यहां तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। दिन में माइनस दो और रात में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। विषम परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर बड़ी मुस्तेदी से ड्यूटी कर रहे हैं। दांतू गांव में हिमालय ब्लू शिप होम स्टे संचालक गुड्डू दताल ने बताया कि गांव में लगभग…
Read Moreउत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा,मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज की बस खाई में गिरी
उत्तराखंड से बुरी ख़बर मिल रही है. संडे को मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार थे. पुलिस के अनुसार इस हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं. तीन लोग गंभीर घायल है. जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी-देहरादून हाईवे पर…
Read Moreआरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने राहुल गांधी के खिलाफ कियामानहानि का वाद दायर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राहुल गांधी की पहले लोकसभा से सदस्यता खत्म हुई। अब हरिद्वार न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का वाद दायर हुआ है। वाद आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से दायर किया गया है। हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत में मानहानि के वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की है। कमल भदौरिया ने वाद में कहा कि आरएसएस…
Read Moreउत्तराखंड ग्रीष्म काल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट
गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं पहले दिन यहां नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन,…
Read Moreउत्तराखंड रामनगर में कोसी नदी उफान परफंसे चार लोगों की पुलिस ने बचाई जिंदगी
उत्तराखंड के रामनगर में कोसी नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण चार लोग यहां फसं गए। पुलिस और अग्निशमन दल द्वारा चारों लोगों को बचाया जा सका। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम बदला और प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई। अभी तक बारिश का सिलसिला जारी है। जलस्तर बढ़ने से जहां कोसी नदी में चार लोग फंस गए वहीं भारी बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के…
Read Moreउत्तराखंड पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले 4 दिन रहेगा बारिश-बर्फबारी का क्रम जारी
उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी का क्रम जारी रहा।ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश को बेहाल कर दिया…
Read More