खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी,इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। बता दे कि अपने निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यो और अधिकारियों से निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।इसी के साथ खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यो को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें साथ ही निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। हालांकि उन्होंने कहा कि…

Read More

यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकते’ बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमे भाषण देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे लेकिन आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता…

Read More

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन मंदिरों के कपाट नहीं होंगे बंद

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा।ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और…

Read More

उत्तराखंड लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार, जिले में बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में लोगों को अब गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।गढ़वाल और कुमाऊं के शेष जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।…

Read More