केदारनाथ धाम में भोजन की दरें हुईं निर्धारित, 200 रुपये में मिलेगा लज़ीज़ पहाड़ी खाना

केदारनाथ यात्रा शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों के अंदर यात्रा का उत्साह साफ तौर पर दिख रहा है। परिवहन विभाग से लेकर सभी प्रशासन अपने अपने स्तर पर जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। केदारनाथ…

Read More

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम नेशंकराचार्य के साथ किया मंथन,

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने जगद्गुरु शंकराचार्य से चारधाम यात्रा को लेकर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि चारधाम के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन कराएंगे। यह सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, संतों का मार्गदर्शन जरूरी है। सरकार के कार्यों का फीड बैक मिलने से काम करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा…

Read More

पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर उमड़ा लोगों का सैलाब

पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। इससे शहर के अधिकांश होटल पैक हो गए। वहीं, चौक-चौराहों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। इससे शहर के चौक-चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मसूरी में करीब 70 फीसदी होटल पैक रहे। इससे होटल कारोबारियों के साथ…

Read More