विकास नगर में कार एक्सीडेंट , तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

पर्यटकों से भरी एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गाजियाबाद व दिल्ली के पर्यटकों की कार विकासनगर से चकराता जा रही थी। हादसा साहिया से तीन किलोमीटर पहले हुआ। घटना शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे की है। वहीं, पुलिस को सात घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। शनिवार की सुबह लगभग पौने सात बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कालसी पुलिस को सूचना मिली…

Read More

सीएम धामी ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से मैराथन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

औली में आज से रोमांच का सफर शुरू हो गया है। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए खिलाड़ी दौड़ें। सीएम धामी भी इस आsयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आज आठ अप्रैल से औली में स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।रेस बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (46 किलोमीटर) तक आयोजित हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ नृसिंह…

Read More

देहरादून कालसी सहिया मोटर मार्ग पर फुआ बड़ा सड़क हादसा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ…

Read More

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ मुख्यमंत्री के तेवर सख्त

सरकारी भूमि पर अवैध मजारें बनाने के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। सतपुली और कालाढूंगी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध मजारें हैं, उन्हें स्वतः हटा लिया जाए। प्रदेश में कहीं लैंड जिहाद नहीं चलने देंगे।   कालाढूंगी में धामी ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थान ऐसे मिले हैं, जहां मजारें बना दी गईं हैं। जब इन मजरों को खोदा गया तो वहां किसी तरह के…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश में 20 अप्रैल को नहीं चलेगी उत्तराखंड रोडवेज बसे

प्रदेश के समस्त रोडवेज यात्रियों के लिए एक बेहद ही आवश्यक सूचना सामने आई है। उत्तराखंड रोडवेज की बसों के संचालन को एक दिन के लिए पूरी तरह से रोका जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों ने आगामी 20 अप्रैल को सरकार के खिलाफ विरोध में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार ने राष्ट्रीयकृत व परिवहन निगम के लिए आरक्षित मार्गों पर प्राइवेट बसों के संचालन को अनुमति दी है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आग्रह पर पूरे राज्य में बसें नहीं…

Read More

त्यूणी अग्निकांड-लापरवाही से कांग्रेस नाराज, हाईवे पर बैठे नेता

गेट बाजार त्यूणी के पास हुई भीषण अग्निकांड में 4 मासूम बच्चियों की जिंदगी चली गई। सरकारी तंत्र और तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन के इंतजाम अपर्याप्त होने से नाराज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ त्यूणी-चकराता हाईवे पर गेट बाजार त्यूणी के तिराए में सड़क पर धरने में बैठ गए। भीषण अग्निकांड की घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह से वार्ता करने जिलाधिकारी सोनिका और डीआइजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

त्यूनी में रसोई गैस सिलेंडर का बड़ा हादसा,आग लगने से जिंदा जल गए चार मासूम

त्यूनी में लकड़ी के चार मंजिला घर में आग लगने से बृहस्पविार को चार मासूम जिंदा जल गए थे। हादसा रसोई गैस सिलिंडर बदलते समय हुआ था। चार सिलिंडर एक के बाद एक धमाके साथ फटे तो पूरा क्षेत्र दहल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वाहन में पानी कम होने से काफी समय लग गया। ग्रामीणों की कोशिश भी नाकाम साबित हुई और देखते-देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंची। त्यूनी में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सूरतराम जोशी का…

Read More

उत्तराखंड सचिवालय में लगा प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम

सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ्य संबंधी 72 तरह की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा…

Read More

चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा देशभर में उत्तराखंड की ब्रांडिंग भी करती है। ऐसे में यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी कड़वे अनुभव से न गुजरना पड़े, इस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है।इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को गुमराह करने वालों के विरुद्ध…

Read More

आरबीआई का फैसला यूपीआई से अब मिल सकता है लोन

यूपीआई की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक ने अहम सुविधा शुरु करने का ऐलान किया है. यूपीआई को मौद्रिक नीति पेश करते हुए आरबीआई गवनर्र शक्तिकांत दास ने यूपीए के जरिए पहले से मंजूर लोन को यूपीआई से देने की बात कही है. इसका मतलब है कि यूपीआई यूजर बैंक जमाओं की तरह लोन अकाउंट का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन आरबीआई कुछ समय में जारी करेगा. जिसके तहत नियम और शर्तें लागू होंगी. जिस तरह अभी बैंक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर…

Read More