उत्तराखंड IAS Deepak Rawat ने पकड़ा जीएसटी चोरी का बड़ा खेल,

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के संज्ञान में आया था कि शहर में कई ऐसे व्यापारी हैं जो बिना जीएसटी के सामान खरीद व बेच रहे हैं। इसलिए सुबह कुमाऊं मंडल विकास निगम के शापिंग कांपलेक्स में पहुंचे। जब उन्होंने बिना जीएसटी बिल का सामान देखा तो जीएसटी अधिकारियों को मौके पर ही तलब कर लिया। जांच में पाया कि कुल 42 पैकेट सामग्री बिना जीएसटी बिल के रखे हैं।दरअसल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को मार्निंग वाक के दौरान जीएसटी चोरी का बड़ा खेल पकड़ा। बता दे पैकेट के…

Read More

उत्तराखंड ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग को लेकर हरिद्वार जा रहेसिख जत्थे को बॉर्डर पर रोका

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी मूल स्थान की मांग को लेकर हरकी पैड़ी आ रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने पथरी के डांडी चौक पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे पथरी के दिनारपुर से संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखंड के सदस्य सूबा सिंह ढिल्लो और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री की अगुवाई में सिखों का जत्था हरकी पैड़ी के लिए निकला।पुलिस ने डांडी चौक के पास ही बैरिकेडिंग कर जत्थे को रोक दिया। नाराज सभी लोग चौक पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना…

Read More

बाइक पर घूम कर चालान काटेंगे परिवहन विभाग अधिकारी

बाइक पर केवल पुलिस नहीं बल्कि परिवहन विभाग के कर्मचारी भी आपकी चेकिंग करके चालान काट सकेंगे। विभाग ने वरिष्ठ प्रवर्तन पर्यवेक्षकों की शक्तियां बढ़ा दी हैं। इसी के तहत 30 बाइक पर्यवेक्षक दलों को परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि जिन शहरों में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, वहां इन दुपहिया प्रवर्तन दलों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से देहरादून में चार, ऋषिकेश में चार, विकासनगर में चार, रुड़की में चार, कोटद्वार में दो, काशीपुर में…

Read More

राशन कार्ड धारकों को अब हर महीनेदो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत की मिलेगी सब्सिडी

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार राज्य के 13 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को हर महीने दो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। इसमें एक लाख 80 हजार अंत्योदय और 11.50 लाख प्राथमिक घरेलू राशन कार्ड धारक अन्य राशन कार्ड धारकों को भी इतनी ही मात्रा में सरकारी राशन की दुकानों से हर महीने चीनी और नमक दिया जाएगा। इसके लिए आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के…

Read More

मसूरी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,तीन दिवसीय मिलेट्स 2023 का सीएम ने किया शुभारंभ

मिलेट्स पर आधारित तीन दिवसीय मिलेट्स 2023 के अंतर्गत आयोजित क्षमता और अवसर राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। क्षमता और अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में सीएम धामी अपना संबोधन देंगे।बुधवार को मसूरी में अयाोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की। कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Read More

दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर यूपीसीएल ने बढ़ाई छूट

नया विद्युत टैरिफ लागू होने के बाद अब दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर यूपीसीएल ने छूट बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली बिल जारी होने की तिथि से 10 दिन के भीतर डिजिटल भुगतान करने पर अब 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी। ऑफलाइन बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोक्ता स्वयं…

Read More

प्रवेशोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 हजार शिक्षकों को दी टैबलेट की सौगात

प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट की सौगात दी। बता दे प्रत्येक बेसिक शिक्षक को टैबलेट के लिये दस-दस हजार रुपये मिलेंगे, यह धनराशि आनलाइन माध्यम से उनके विद्यालयों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।ताकि शिक्षक अपने मन मुताबिक टैबलेट की खरीद कर सकें। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा को भी डिजिटल माध्यम से जोड़ना है। ताकि प्राथमिक स्तर पर अध्ययनरत बच्चों को भी डिजिटल माध्यम का लाभ…

Read More

देहरादून सरकारी स्कूलों में मनाया जा रहा, सीएम धामी भी हुए कार्यक्रम में शामिल प्रवेश उत्सव

देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा महानिदेशक, सचिव, अपर सचिव, विधायक व अन्य मंत्रियों ने भी स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल में छात्रों को तरह-तरह के व्यंजन भी परोसे गए। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि नए छात्रों को स्कूल की सुविधाओं और पढ़ाई के…

Read More

अगले तीन-चार दिनों में बढ़ेगी गर्मी, झेलने को रहें तैयार

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों…

Read More

उत्तराखंड पुलिस ने देर रात रिजॉर्ट में मारा छापा किया देह व्यापार का भंडाफोड़

एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया…

Read More