पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। इससे शहर के अधिकांश होटल पैक हो गए। वहीं, चौक-चौराहों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। इससे शहर के चौक-चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मसूरी में करीब 70 फीसदी होटल पैक रहे। इससे होटल कारोबारियों के साथ…
Read MoreMonth: April 2023
उत्तराखंड राजधानी से चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन हुआ फिर शुरू
राजधानी से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बता दे कि स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ के पास पटरियों पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा था। ऐसे में रेलवे ने इस ट्रैक पर कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इनमें से देहरादून से चलने वाली ये तीन ट्रेनें शामिल थीं। अब काम पूरा हो गया है। ऐसे में बुधवार से इन तीनों ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इन…
Read Moreदेहरादून छात्रों के गुटों में हुई हिंसक झड़प की वजह आई सामने
टर्नर रोड गली नंबर-13 में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिसंक झड़प के बाद पुलिस ने क्लेमेनटाउन क्षेत्र में गुरुवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार, एक मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी सीज की गई और करीब 70 युवकों से पूछताछ की गई। जिसमें से 15 का चालान किया गया और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। वही थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि रात में बिना वजह घूमने वाले कालेज के छात्रों के संबंध में संबंधित कालेज में भी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। क्षेत्राधिकारी…
Read Moreनिवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में करेगी रोड शो
उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो करेगी। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं। यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी चल रही है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करेंगे। निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, राज्य में बने निवेश के वातावरण का फायदा उठाने के लिए रोड शो और निवेशक सम्मेलन किए जा रहे हैं। राज्य में निवेशक…
Read Moreभीषण गर्मी की चेतावनी अगले कुछ दिन और बढ़ेगा पारा
उत्तराखंड में पारा अब पहाड़ से मैदान तक बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं, मैदानों में धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में 17 और…
Read Moreपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं। बता दे कि वह पहले दिन देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी के साथ बता दे कि पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। हालांकि गढ़ीकैंट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से…
Read Moreउत्तराखंड जंगलों में बढ़ती आग,24 घंटे में सात स्थानों पर धधके जंगल,
उत्तराखंड में मौसम का रुख बदलते ही एक बाद फिर जंगल धधकने लगे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इसका असर वनाग्नि पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में सात स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इसके साथ ही 10 अप्रैल को पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र में जंगल की आग में जलकर मरे दो युवकों को भी वन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज कर लिया है। बीते दिनों हुई बारिश का असर रहा कि प्रदेश…
Read Moreद्वितीय और तृतीय केदार के द्वार, खुलने की तिथि बैसाखी पर हुई घोषित
द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे। आज शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में…
Read Moreउत्तराखंड रोडवेज का फैसला,बस दुर्घटना में मृत्यु पर अब दो नहीं सात लाख मिलेगा मुआवजा
रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर जो भी जनहानि होगी तो मृतक के परिजनों को अब दो लाख नहीं, बल्कि सात लाख रुपये मुआवजा तत्काल दिया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेटी जांच के इंतजार का नियम पहले ही खत्म किया जा चुका है। विधानसभा में मीडिया से बातचीत में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि रोडवेज बस का जो भी टिकट कटता है, उसमें यात्री का पांच लाख रुपये का बीमा होता है। अधिकारी इससे अनजान बने हुए थे। उन्होंने इससे संबंधित सभी शासनादेश निकलवाए। तब पता चला कि हर यात्री…
Read Moreरेस्टोरेंट बिल में बदलेगा सर्विस चार्ज का नाम
होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाकर जब बिल मिलता है तो उसमें ‘सर्विस चार्ज’ भी जुड़ा होता है. पर अब सर्विस चार्ज का नाम बदला जाएगा. दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में बुधवार को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से कहा है कि ‘सर्विस चार्ज’ के बजाय और किसी और शब्द का इस्तेमाल किया जाए. कोर्ट ने कहा है कि सर्विस चार्ज की जगह स्टाफ वेलफेयर चार्ज जैसी टर्म इस्तेमाल की जाए ताकि उपभोक्ताओं को यह न लगे कि यह एक…
Read More