एसीएस राधा रतूड़ी ने की सीएम धामी द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सीएम धामी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन/पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। सचिवालय में सीएम धामी द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान एसीएस रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, पर्यटन, विद्यालयी शिक्षा, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,…

Read More

धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। आज गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलता गया। पहाड़ों की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है। यहां दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली हुई है। हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा छाया…

Read More

हरिद्वार पतंजलि पहुंचेंगे सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह, निवेश को लेकर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से मुलाकात करेंगे। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाबा रामदेव सरकार के साथ निवेश को लेकर एमओयू भी साइन कर सकते हैं।  

Read More

मसूरी शोभायात्रा के साथ विंटर लाइन कॉर्निवाल का आगाज, पहुंचे फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज

मसूरी में सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ विंटर लाइन कॉर्निवाल आज 27 दिसंबर से शुरू हो गया है। सर्वे मैदान में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, एसडीएम डा. दीपक सैनी और उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने सांस्कृतिक शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक टीमों ने प्रस्तुतियां दे रही हैं। शोभायात्रा लंढौर सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चौक तक निकाली जाएगी। एसडीएम दीपक सैनी ने बताया कि कॉर्निवाल में स्टार नाइट के पहले दिन रात सात बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट और रात आठ बजे लोक गायिका…

Read More

नीती घाटी के झरने और नदीजमे खूबसूरत वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

सर्दियों के खुशनुमा मौसम में पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड की नीती घाटी तक पहुंच रहे हैं। घाटी में कड़ाके की ठंड के चलते नदी नाले जमे हुए हैं, जो पर्यटकों को खासे आकर्षित कर रहे हैं। नए साल से पहले ही पर्यटक औली, गोरसों सहित अन्य जगह काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। अब पर्यटक सीमांत क्षेत्र नीती घाटी का भी रुख करने लगे हैं। जोशीमठ पहुंचे पर्यटक बड़ी तादात में सीमांत क्षेत्र के गांवों और वहां की खूबसूरती को देखने पहुंच रहे हैं। नीती…

Read More

पहाड़ से मैदान तक खिली हल्की धूप, ठंडी हवाओं ने किया परेशान, 31 के बाद बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। बुधवार को पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। कई जगहों पर हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल गई।  वहीं, पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक…

Read More

पड़ रही कड़ाके की ठंड, माइनस चार डिग्री तापमान में भी मास्टर प्लान के काम में जुटे 170 श्रमिक

केदारनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जहां पुनर्निर्माण में लगे श्रमिक लौटने लगे हैं, वहीं बदरीनाथ धाम महायोजना मास्टर प्लान का काम -4 डिग्री तापमान पहुंचने के बाद भी अनवरत जारी है। धाम में 170 मजदूरों के साथ 30 इंजीनियर भी मास्टर प्लान के कार्यों में जुटे हुए हैं। इन दिनों धाम में अलकनंदा नदी किनारे सेल्फ ड्रिलिंग एंकर, लूप रोड और अराइवल प्लाजा में आंतरिक कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत नदी के किनारे जमीन के अंदर नौ-नौ मीटर की ड्रिलिंग कर उसमें 32 एमएम…

Read More

अयोध्या: राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी तेज

22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली है। इस दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना है। ऐसे में सभी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण को दोनों नेताओं ने स्वीकार कर लिया है। रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत देश में पहली बार 22 जनवरी को दीपावली मनेगी। रंगोली से घर के दरवाजे सजेंगे और दिन में एक साथ मंदिरों में बैठकर करोड़ों लोग रामजन्मभूमि का…

Read More

वीर बाल दिवस पर,टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, किया 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को  वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके बाद अब मुख्यमंत्री का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए इस दौरान सीएम धामी ने  प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का…

Read More

उत्तराखंड नए साल में बढ़ेगी ठंड,बदलेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

आने वाले नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने…

Read More