प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वह सम्मेलन में करीब ढाई से तीन घंटे देश और दुनिया के उद्योगपतियों के साथ रहेंगे। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन चार प्रमुख सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान देश के छह प्रमुख उद्योगपतियों का भी संबोधन होगा, जो उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में अपना विजन रखेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी का 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सैन्य अकादमी के हेलीपैड पर आगमन होगा। वहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनका स्वागत करेंगे। वहां से…
Read MoreDay: December 7, 2023
उत्तराखंड इन्वेस्टर सबमिट सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, एफआरआई में लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री धामी बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य हॉल…
Read Moreउत्तराखंड देर रात चामी के पास बड़कोट जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
यमुनोत्री हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्टो कार संख्या uk07AB 1803 देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार…
Read Moreउत्तराखंड देहरादून के भानियावालातिराहे के पास दो ढाबों में लगी भीषण आग, चपेट में आया शराब का ठेका, मची अफरा-तफरी
देहरादून में भानियावाला तिराहे के पास स्थित दो ढाबों में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने एक शराब के ठेके को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई। विजय नेगी की दुकान…
Read More