अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष, सीएम ने कहा- अगले साल लागू होगा यूसीसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सीएम कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे। वहीं, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी भी हरिहर आश्रम  पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के…

Read More

हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे। दूसरे दिन भारत की संस्कृति की वर्तमान चुनौतियां : स्वामी दयानंद एक समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल…

Read More

पुंछ हमले में शहीद हुए जवान के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। यहां सेना ने दोनों बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। घर पर शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को…

Read More

उत्तराखंड उत्तराखंड जगतगुरु आश्रम पहुंचे मोहन भागवत भागवत संतों से अयोध्या में मिलने का वादा कर लौटे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने माता राजराजेश्वरी के सामने मत्था टेका। इसके बाद पांच हजार वर्ष पूर्व महाभारत कालीन शिव मंदिर और ब्रह्मलीन संत स्वामी प्रकाशानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से गोपनीय वार्ता की और संत समाज व संघ के अन्य जिम्मेदारों से भेंट के दौरान कुशलता पूछी। उन्होंने मौजूद संतों और स्वयंसेवियों तथा विचार परिवार के अन्य शीर्षजनों से 22 जनवरी को अयोध्या में मिलने का वादा किया।…

Read More

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की कायरना हरकत, मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है. पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की कायरना हरकत बढ़ती ही जा रही है. पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी…

Read More

उत्तराखंड भू कानून को लेकरमहारैली में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और संगठनों का हल्ला बोल

उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर देहरादून में आज उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जा रहा है। महारैली में बड़ी संख्या में युवा और तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन शामिल होने के लिए प्रदेश भर से पहुंचे हैं। लोग परेड मैदान में एकत्रित हुए और यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।रैली परेड ग्राउंड में एकत्र होकर लोग रैली की शक्ल में काॅन्वेंट स्कूल…

Read More

भाजयुमो की विशाल युवा पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी, बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

देहरादून में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां पहुंचे। साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा जिस संकल्प के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था, प्रदेश उस संकल्प पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। जो काम आज हो रहे हैं वो पहले भी हो सकते थे, लेकिन राजनीतिक…

Read More

उत्तराखंड सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल, बोर्ड परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। ऐसे हर स्कूल में जहां…

Read More

हरिद्वार विवि पहुंचे उपराष्ट्रपति, बोले- नई लोकसभा का करें दर्शन, देखें बदलते भारत की तस्वीर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उप राष्ट्रपति ने कहा कि विद्या एवं संस्कारों की तपस्थली में वेद-विज्ञान, संस्कृति महाकुम्भ जैसे वृहद आयोजन में मुझे आमंत्रित करके जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके शिक्षा दर्शन को आत्मसात करने वाली संस्था में स्वयं को पाकर बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। शनिवार को…

Read More

पुंछ में हुए आतंकी हमले में पौड़ी और चमोली के दो वीर शहीद, आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदान हो गए। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह बलिदान हुए हैं। दोनों के बलिदान की सूचना सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात परिजनों को दी। दोनाें बलिदानियों का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके घर पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं…

Read More