टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने हाल ही में लांच किया इलेक्ट्रिक व्हीकल में नया सेगमेंट: क्या है प्राइस और फीचर जानें!

टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई कारों की श्रृंखला पेश की है, जो तकनीक, डिजाइन और फीचर्स के मामले में उल्लेखनीय हैं। इनमें टाटा हैरियर ईवी (Harrier EV), टियागो 2025 (Tiago), टियागो ईवी 2025 (Tiago EV) और टिगोर 2025 (Tigor) शामिल हैं। आइए इन मॉडलों पर एक नज़र डालते हैं:

टाटा हैरियर ईवी (TATA Harrier EV): इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया अध्याय

सूत्रों के मुताबिक टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि टाटा हैरियर ईवी मार्च 2025 के अंत में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा की ओमेगार्क (OMEGARC) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो पहले से ही हैरियर के आईसीई संस्करण में उपयोग की जाती है। उम्मीद है कि यह एसयूवी (SUV) सिंगल और डुअल मोटर विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव के विकल्प शामिल होंगे। टाटा हैरियर ईवी की अनुमानित रेंज लगभग 500 किलोमीटर हो सकती है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा इस गाडी के प्राइस बाद में जारी किये जायेंगे।

टियागो 2025 (Tiago): अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स के साथ

टाटा टियागो 2025 को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। नई टियागो में फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से में नया पैटर्न, एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल्स दिए गये है। इसके अलावा इंटीरियर में नई कलर स्कीम और मेलेंज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजस्टेबल सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Share Market News in Hindi: काफी दिनों की गिरावट के बाद संभला शेयर बाज़ार, लिया इतने अंकों का उछाल!

टियागो ईवी 2025 (Tiago EV): किफायती इलेक्ट्रिक विकल्प

टियागो ईवी 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, दरवाजों पर ईवी बैज, नई अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड ड्राइवर डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एचडी रिवर्स कैमरा और 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

टिगोर 2025 (Tigor): सेडान सेगमेंट में नया अपडेट

टाटा टिगोर 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, क्रोम एलिमेंट्स, नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसको देखकर ये कहा जा सकता है की सेडान सेगमेंट की यह कार बाज़ार में धमाल मचाने वाली है।

इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन का आया नया युग, AI तकनीक के साथ लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) S25 सीरीज: जानें क्या है Price

अंत: में ये कहा जा सकता है कि टाटा मोटर्स ने अपनी नई कारों के माध्यम से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार (Sector) में अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है। चाहे वह इलेक्ट्रिक वाहन हो या पारंपरिक इंजन, टाटा की ये नई पेशकशें आधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट डिजाइन और किफायती मूल्य के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं।

Related posts