Uttarakhandस्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों को सीएम धामी 24 दिसंबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रदेश में स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 24 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यद्यपि, शासन ने इनमें से उन आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोक दिए हैं, जिनके दस्तावेजों को लेकर शिकायतें आई हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सही पाए जाने पर ही उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू की गई थी।…

Read More

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि; जानें पहले किसे किया था आमंत्रित

इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों होंगे। भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ कारणों के चलते जनवरी में यहां आने में असमर्थता जताई। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। जुलाई में हुई थी मुलाकात गौरतलब है, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों के आमंत्रण पर जुलाई में फ्रांस गए थे।…

Read More

देहरादून उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के हैं आरोप

धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को शुक्रवार सुबह सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में देहरादून…

Read More