पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के सख्त रुख के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन बैकफुट पर आ गया है। लेकिन अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुवादी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने साफ कह दिया है कि ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 भी लगाई जा सकती है। उधर, देहरादून में भी मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का…
Read MoreMonth: June 2023
उत्तराखंड कुर्ला विवाद पर ओवैसी ने किया ट्वीट, साधा भाजपा पे निशाना
असदुद्दीन ओवैसी – फोटो : अमर उजाला Follow Us उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश के मामले से उपजे विवाद के बीच पुरोला प्रधान संगठन 15 जून को महापंचायत का एलान कर दिया। महापंचायत के एलान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी इस विवाद में कूद पड़े। उन्होंने ट्विटर पर पुरोला में हो रही महापंचायत पर तुरंत रोक लगाने की मांग उठाने के साथ ही भाजपा सरकार से पलायन कर गए लोगों की वापसी का इंतजाम करने का मसला…
Read Moreउत्तराखंड एक दिन में 78 स्थानों पर लगी जंगल में आग
प्रदेश में प्रचंड गर्मी के साथ वनाग्नि की घटनाओं में अचानक तेजी आ गई है। बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 78 घटनाएं दर्ज की गईं, जो इस वनाग्निकाल में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक घटनाएं हैं। प्रदेश में वनाग्नि का आंकड़ा 647 पर पहुंच गया है बीते कुछ दिनों से रोज तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। साथ ही प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। बीते छह दिनों में वनाग्नि की 171 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि बीते 24 घंटे में गढ़वाल…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। इस साल उत्तराखंड में पांच दिन की देरी से मानसून आएगा। मौसम के विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 से 25…
Read Moreऋषिकेश दो कबाड़ बसों की बॉडी में लगी भीषण आग
आईएसबीटी परिसर में खड़ीं दो कबाड़ बसाें की बाॅडी में सोमवार को आग लग गई। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रहीं कि आग परिसर में खड़ीं अन्य बसों तक नहीं पहुंची और आग लगते ही वहां खड़े अन्य वाहनों को तुरंत हटा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों बसों की बॉडी पूरी तरह जल कर राख हो गई थी।घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी…
Read Moreराजस्थान में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
अरब सागर में आ रहे तूफान बिपरजॉय भीषण चक्रवात में बदल गया है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक यह तूफान गुजरात के पोरबंदर 450 किमी, द्वारका से 490 किमी और कच्छ के नालिया के से 570 किमी दूर है। यह रविवार देर शाम या सोमवार तक गुजरात पहुंच सकता है। इस दौरान 10 से 12 जून तक 80 से 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। 14-15 जून को राज्य के कुछ जिलों में बारिश…
Read Moreऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर कार हादसा,महिला समेत चार लोग घायल
देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगांव में सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो महिला डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिन्हें…
Read Moreउत्तरकाशी दौरे पर सीएम बोले ,उत्तराखंड की डेमोग्राफी खराब करने की कोशि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप और डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसे देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रदेश में बाहर से काम करने आएगा। उसे पहले अपना सत्यापन करना होगा। वहीं जमीन की खरीदने के लिए भी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगा। सीएम ने यह बात जनपद के व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और बार एसोसिएशन सहित पूर्व सैनिक संगठन और अन्य संगठनों के साथ विभिन्न मुद्दों की चर्चा के दौरान कही। नगर व्यापार…
Read Moreमोहन भागवत ने कहा राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य है। आर्थिक, नैतिक सहित सभी दूसरी बातों से ऊपर उठकर देश को परम वैभव की ओर ले जाने से ही भारत की सही मायनों में जय होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू राजाओं की फूट का फायदा उठाकर मुगलों और अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाकर रखा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संघ शिक्षा वर्ग में दिनेशपुर पहुंचे सरसंघचालक ने शिक्षार्थियों को संघ के…
Read Moreलव जिहाद को लेकर चेकिंग अभियान तेज,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी…
Read More