अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार सुबह उत्तरकाशी के ग्राम शिरोर में मंडुआ की बुआई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग बढ़ रही है। प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग ₹73 करोड़ रुपये की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। कहा कि सरकार…
Read MoreMonth: June 2023
उत्तराखंड 7 जिले में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की क्या संभावना
उत्तराखंड के सात जिलों में 11 जून को बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में…
Read Moreउत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,50 किमी की रफ्तार से बहेंगी हवाएं
10 जून से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 10 जून से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। बेमौसम बरसात और बर्फबारी से चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही किसानों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहाड़ों में सेब के काश्तकारों…
Read Moreलव जिहाद को लेकर सीएम धामी ने मांगी रिपोर्ट,चलेगा वैरिफिकेशन अभियान
लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को उन्होंने गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। बीते दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। राज्य में संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान…
Read Moreउत्तराखंड खटीमा कार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार को रौंदा
राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं…
Read Moreलव जिहाद को लेकर आक्रोश नहीं रहा रुक गंगोत्री में भी बाजार बंद
उत्तरकाशी पुरोला में नाबालिग सगी बहनों को भगाने की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि धाम में बाहर से कई लोग आए हैं। जो कि धाम के नाम पर कई प्रकार के सामान आदि बेच रहे हैं। शनिवार को गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकानें नहीं लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी…
Read Moreआईएमए में पासिंग आउट परेड, देश को मिले331 युवा अफसर
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को (आज) 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और…
Read Moreउत्तराखंड में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले,पांच महीनों में दर्ज हुए 48 मुकदमे
संप्रदाय विशेष के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल केवल पांच महीनों में ऐसे 48 मुकदमे प्रदेश में दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले पूरे साल में 76 केस दर्ज हुए थे। इस हिसाब से इस साल हर माह का औसत करीब 10 है। ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं। इनमें पॉक्सो के तहत भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों को स्थिति…
Read Moreउत्तराखंड अब भारत गौरव करवाएगी दक्षिण की यात्रा
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से शुरू की जा रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्री दक्षिण भारत के दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन से यात्रा कराने के लिए रेलवे ने हरिद्वार में बुकिंग करनी शुरू कर दी है। यह ट्रेन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक दक्षिण भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग सुधीर सिंह के मुताबिक योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलेगी। जिससे मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ…
Read Moreउत्तरकाशी के बाद लव जिहाद को लेकर टिहरी में तनाव,मुस्लिम व्यापारियों से कहा- ‘दुकान खाली करो’, 12 को होगी बैठक
उत्तरकाशी के पुरोला में उपजे विवाद से टिहरी के नैनबाग में भी आक्रोश है। वजह यह कि नैनबाग में भी पूर्व में इस तरह के मामले प्रकाश में आए हैं। इसको देखते हुए व्यापार मंडल व हिंदू युवा वाहिनी ने मुस्लिम व्यापारियों को 15 दिन में दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। इसको लेकर व्यापार मंडल और हिंदू युवा वाहिनी ने 12 जून को बैठक आयोजित की है। इस मसले पर तीन जून को व्यापारियों ने बाजार बंद रखने के…
Read More