देहरादून के डोईवाला में कुंआवाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ने पर लोग भड़क गए। मंगलवार सुबह मंदिर टूटने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में वहां लोग पहुंच गए। इस दौरान विवाद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया बताया जा रहा है कि मंदिर वन विभाग ने तोड़ा है। मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु इसे दोबारा बनाने की तैयरी कर रहे हैं। लोग इसे बेहद प्राचीन शिवलिंग बता रहे हैं। शिवलिंग के साथ माता काली आदि की प्रतिमा को भी तोड़ा गया है। जिससे लोग अक्रोशित…
Read MoreMonth: June 2023
ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर हुआ हादसा अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश में बढ़े सब्जियों के दाम,टमाटर हुआ 100 से 120 रुपये प्रति किलो
उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश का असर सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। प्रदेश के सभी शहरों में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बारिश के बाद से टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, अदरक के दाम में तो रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।देहरादून मंडी सचिव अजय डबराल ने बताया कि बरसात में किसान टमाटर नहीं तोड़ते हैं। सहारनपुर आदि जगहों से टमाटर की खेप कम पंहुच रही है। साथ ही बारिश से टमाटर की खेती खराब भी हुई है। जिसके कारण…
Read Moreबारिश के कारण आदि कैलाश यात्रा पर लगी रोक
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 30 जून तक आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है। 30 जून तक एसडीएम कार्यालय से इनर लाइन परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। इसके आदेश एसडीएम धारचूला ने जारी कर दिए हैं। इधर, चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क दूसरे दिन भी बंद रही। सड़क बंद होने से व्यास वैली के सात गांवों और पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इनर लाइन परमिट नहीं बनने टूर ऑपरेटर, 49 यात्री और कुमाऊं मंडल विकास निगम के 20 यात्री धारचूला में…
Read Moreकावड़ यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिलास्तर के अधिकारी शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ेगा, मेला बहुत शानदार और अच्छा होगा। इसे सुगम और सरल बनाया जाएगा। बैठक में हिल बाईपास रोड को खोले जाने का प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज ही हिल बाईपास को खोले जाने के लिए एनओसी…
Read Moreश्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने पहली बार पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की आयाेजित
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023-24 आयोजित हुई। पीएचडी की 109 सीटों पर प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में 413 अभ्यर्थी शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएस रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयाेजित की गई है। परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए परीक्षा केंद्र पर छात्रों की स्कैनिंग, स्क्रीनिंग भी की गई। मानव संसाधन की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक परीक्षा…
Read Moreउत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की आशंका
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई…
Read Moreभारी बारिश ने लगाई केदारनाथ यात्रा पर रोक,आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे।सीएम…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश में मानसून ने दस्तक नदिया नाले उफान पर
प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। सुबह से जारी भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। शनिवार रात से जारी बारिश के चलते हरिद्वार शहर और देहात के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कनखल में नहर और नाले का पानी घरों में…
Read Moreकमिश्नर की निगरानी में होगी केदारनाथ गर्भगृह मामले की जांच
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने को लेकर उठे विवादों की जांच गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। कमेटी में तकनीकी विशेषज्ञों संग सोने की परत चढ़ाने का काम करने वाले सुनार को भी शामिल किया जाएगा।विपक्षी दल आस्था से जुड़े मामले को अनावश्यक तूल देकर चारधाम यात्रा में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार धार्मिक आस्था से जुड़े मामले को लेकर संवेदनशील है। मंत्री ने सभी से आग्रह…
Read More