केदारनाथ यात्रा शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों के अंदर यात्रा का उत्साह साफ तौर पर दिख रहा है। परिवहन विभाग से लेकर सभी प्रशासन अपने अपने स्तर पर जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। केदारनाथ के दर्शन को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही चाय, कॉफी और दूध भी मिलेगा। यात्रियों को सुबह नाश्ते के लिए दो सौ रुपए, और रात और शाम के खाने के लिए ढाई सौ रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।
Related posts
-
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
देहरादून 19 अप्रैल।उत्तराखंड में पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री... -
मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
हरिद्वार 19 अप्रैल । अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड... -
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय...