उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में फिसलन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।
Read MoreMonth: May 2024
25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन
हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष आगामी 25 मई को खुलने जा रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब जा सकेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि हेमकुंड साहिब में अभी भी काफी बर्फ है। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा। 22 मई को पंज पयारों की अगुवाई में राज्यपाल एवं संत समाज द्वारा…
Read Moreएक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी खूबसूरत वादियों का दीदार करने को हो जाएं तैयार ,
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष एक जून को खोल दी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है पर्यटकों व ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी मुफीद होती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी में दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है। 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं
Read Moreसीएम धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर की बैठक, अधिकारियों को जनता से फीडबैक से दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही जोर दिया कि आने वाले साल में चारधाम यात्रा की संख्या और भी बढ़ेगी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए भी उपाय बताए कि सभी यात्री सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इस समीक्षा में चारधाम यात्रा के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया और व्यापक प्रक्रिया से यात्रा…
Read Moreयमुनोत्री पहुंचे सीएम धामी, कहा-बिना पंजीकरण आ चुके श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराएगी सरकार
चारधाम यात्रा पर आए वे सभी श्रद्धालु धामों में दर्शन कर सकेंगे, जिन्हें पंजीकरण न होने की वजह से रोक दिया गया है। लेकिन यह राहत केवल उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी जो शुक्रवार तक चारधाम यात्रा मार्गों पर रोक दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए शुक्रवार को बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण आए श्रद्धालुओं…
Read Moreचारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, VIP दर्शन पर 31 मई तक रोक, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर रोक बढ़ा दी जाए। यह रोक 31 मई तक रहेगी। इस दौरान केवल वही लोग वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा। इस बाबत सीएस राधा रतूड़ी भी अन्य राज्यों को पत्र लिखकर अनुरोध कर चुकी हैं मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो…
Read Moreचारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट,मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित, इन मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ…
Read Moreकेदारनाथ में एक दिन में ठहर सकते हैं 12 हजार यात्री, होटल के साथ टेंट की भी है सुविधा
केदारनाथ में एक दिन में 12 हजार यात्रियों के प्रवास की व्यवस्था की गई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम, तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के साथ ही निजी लोगों के द्वारा भी यहां यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए इंतजाम किए गए हैं। धाम में 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक बेड से लेकर कमरा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अन्य इंतजाम की योजना भी बनाई जा रही है। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस…
Read Moreचारधाम यात्रा में यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दो फेरे और लगाएगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुरादाबाद मंडल ने समर स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार, गाड़ी संख्या 06226 योगनगरी ऋषिकेश से हुबली स्पेशल ट्रेन पहले दो मई, नौ मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को चलने वाली थी। लेकिन अब रेलवे द्वारा इस ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं, जो 06 और 13 जून को होंगे। यह ट्रेन शाम 5:55 बजे योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान कर तीसरे दिन शाम 5:30 बजे…
Read Moreसीएम धामी की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, इतने रुपये में खरीद रही सरकार
उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से पिरूल को इकट्ठा करने की अपील की थी। जिसके बाद अब पहाड़ी इलाकों में ग्रामीण पिरूल एकत्र करने लगे हैं। पिरूल को वनाग्नि का बड़ा कारण माना जाता है। ऐसे में अब सरकार वनाग्नि को रोकने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। सीएम धामी के निर्देश के बाद इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये…
Read More