चारधाम यात्रा निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी

चारधाम यात्रा की सतत निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शीघ्र कमेटी बनाने के निर्देश दिए। नई दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सदन से वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से चारधाम यात्रा का फीडबैक लिया। सीएम ने अफसरों को आगाह किया कि यात्रा प्रबंधन एवं संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई होगी। चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान सीएम ने…

Read More

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजी एडवाइजरी, बिना पंजीकरण यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री लौटाए जाएंगे

बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को लौटाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को एडवाइजरी जारी की है। चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भारी भीड़ की वजह से सरकार को व्यवस्थाएं बनाने में मुश्किलें हो रही हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार हो चुका है। चारों धाम में भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने पंजीकरण का सख्ती से अनुपालन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार को मुख्य सचिव…

Read More

Badinath Dham: रील्स और वीडियो बनाना पड़ा भारी…15 का हुआ चालान, पुलिस ने आठ घंटे तक जब्त रखे मोबाइल

  बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल जब्त रखे। प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।बुधवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने हुए पुलिस ने 15 यात्रियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का…

Read More

टनकपुर: पूर्णागिरी जाने के लिए निकला उत्तर प्रदेश का एक परिवार, रास्ते में पलट गई जीप, नौ घायल…

श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरि जा रही जीप ओवरटेक के कारण बस से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त जीप में 18 लोग सवार थे, जिसमें से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह जीप से बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ घायलों को उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर आफताब अंसारी अपनी कार से इलाज के लिए चिकित्सालय ले गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली…

Read More

Kedarnath: धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, खास लोगों को ही वरीयता देने पर तीर्थपुरोहितों ने किया था विरोध

केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि तीर्थपुरोहितों के धरना-प्रदर्शन के बाद मंगलवार से गर्भगृह से दर्शन शुरू कर दिए गए हैं। केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन कराने की मांग को लेकर केदार सभा ने केदारनाथ में नारेबाजी के साथ चार घंटे तक प्रदर्शन किया था। कहना था कि श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति धाम में अपनी मनमानी चला रही है। हेलिकॉप्टर से धाम आने वाले खास लोगों को वरीयता दी जा…

Read More

उत्तराखंड में और सताएगी गर्मी, 20 जून तक 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान;

अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। तब तक मैदानी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है रविवार को मानसून बंगाल की खाड़ी से होता हुआ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर गया है। इसके 29-30 मई तक केरल पहुंचने का…

Read More

Uttarakhand : गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 40 के पार पहुंचा दून का पारा, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी,…

Read More

शुभ लग्न में खुले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, 300 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज शुभ लग्न में साढ़े 11 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर 350 से अधिक श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली को दस बजे मंदिर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों, हकहकूक धारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि…

Read More

Roorkee: लिब्बरहेड़ी में फैक्टरी कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, कई मांगों को लेकर उठाई आवाज

रुड़की के लिब्बरहेड़ी में छेड़ा इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी सुबह आठ बजे से हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। साथ ही साप्ताहिक अवकाश और सरकारी अवकाश भी उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रेक के नाम पर बाहर निकाल दिया जाता है। उन्होंने मांग उठाई कि ब्रेक के नाम पर कर्मचारियों को बाहर नहीं निकाला जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा…

Read More

Yamunotri Dham: जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला

यमुनोत्री धाम के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े…

Read More