उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा कल: कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के करेंगे दर्शन; ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा। नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले वाहन रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्ट कर कालाढूंगी भेजा जाएगा। रानीखेत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ से भवाली को आने वाला ट्रैफिक वीवीआईपी के प्रोग्राम के दौरान क्वारब से शीतला होते हुए…

Read More

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश,प्रदेश में 727 दुर्घटना स्थलों का होगा उपचार,

राज्य के 727 चिन्हि्त दुर्घटना संभावित स्थलों का जल्द उपचार होगा। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभाग को जल्द से जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग अब इनकी डीपीआर बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में कुल 2642 चिन्हि्त दुर्घटना स्थल हैं। इनमें से 1915 स्थलों का उपचार पूरा किया जा चुका है। जबकि 727 संभावित दुर्घटना स्थल ऐसे हैं, जिनको चिन्हित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उपचार का कोई काम नहीं हुआ है। इनमें से 188 दुर्घटनास्थलों का कार्य प्रगति पर है। 52 पर…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल तेलांगना के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक न दिखाता समझदारी तो गंगा में समा जाती

कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष देवप्रयाग फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तेलांगना के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई। वाहन पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। जिनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। समय पर पुलिस की ओर से मदद…

Read More