देहरादून धर्मपुर के पास पीएनबी एटीएम में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। धर्मपुर में एलआईसी के पास पीएनबी का एटीएम स्थित है। आग से एसी और एटीएम मशीन पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि नोट भी जले हैं। नोट कितने जले हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
Read MoreMonth: May 2024
यात्रा मार्ग पर पहली बार शुरू की गई कैथ लैब,इस बार 50 वर्ष से अधिक आयु वालों की भी स्वास्थ्य जांच
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। यात्रा मार्ग पर पहली बार राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कैथ लैब शुरू की गई मंगलवार को सचिवालय पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार से भेंट की। इस मौके पर सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई…
Read Moreचारधाम: व्यापारियों का प्रदर्शन से गंगोत्री बाजार बंद, 22 घंटे जाम सड़कों पर गुजरी यात्रियों की रात
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों और व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे यात्रियों को रात में भेज रहे हैं, जब उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इसी कारण व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि जब तक स्थिति नहीं सुधरती, बाजार बंद रहेगा। दूसरी ओर, गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भी चारधाम यात्रियों के धाम न पहुंचने…
Read MoreChardham Yatra 2024,एडीजी ने जारी किए ये निर्देश, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को धामों तक भेजें
एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने चारधाम से संबंधित सभी जिला प्रभारियों से धामों की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को आगे की ओर भेजने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि भीड़ अधिक होने पर बैरियर पर लोगों को रोका जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी धामों की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा स्कीम के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अत्यधिक भीड़ और यातायात जाम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला कप्तानों के किए गए…
Read Moreपीएम मोदी के रोड शो में डमरू की थाप से गूंजा काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में हैं. काशी पहुंचने पर पीएम ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पीएम मोदी यहां अपना नामांकन दाखिल करने से पहले आज यानी 13 मई को रोड शो कर रहें हैं. काशी में इस 6 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारी की है. पीएम मोदी कल यानी मंगलवार को वाराणसी सीट से नामांकर करेंगे. नामांकन से पहले प्रधानमंत्री गंगा में डुबकी लगाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लंका चौक से अपना…
Read MoreGangotri Dham: तेखला में रोके यात्रियों के वाहन, हीना में जमकर हुआ हंगामा, पुलिस से भिड़े कई यात्री
उत्तरकाशी जिला प्रशासन और पुलिस ने दोपहर बाद गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया है। वहीं, वाहन हीना में वाहन रोकने पर कई यात्रियों ने हंगामा भी किया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जनपद मुख्यालय से करीब दो किमी आगे तेखला में गंगोत्री जाने वाले वाहनों को रोका गया है। इन वाहनों को इंद्रावती पुल और जोशियाड़ा के समीप पार्क कराया जा रहा है। गंगोत्री में यात्रियों की क्षमता एक दिन में 11 हजार शासन की ओर से प्रस्तावित है। जो यात्री गंगनानी और हर्षिल के बीच हैं,…
Read Moreमुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री ने खेला बच्चों के साथ क्रिकेट, सेल्फी के लिए उत्साहित दिखे लोग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान यहां घूम रहे लोग सीएम धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। सीएम धामी ने भी लोगों से काफी देर तक बातचीत की। मुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह सैर पर निकले थे। इस दौरान लोगों का उत्साह देख सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता…
Read Moreयमुनोत्री जाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,
चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में आज सोमवार को सुहाना मौसम बना हुआ है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे से मां यमुना के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी यमुनोत्री हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इधर, गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे धाम…
Read MoreBadrinath Dham: 15 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा मंदिर, डोली पहुंची धाम…कल खुलेंगे बदरीविशाल के कपाट
केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। भगवान बदरीनाथ की डोली आज शनिवार को धाम पहुंच गई है। बदरीविशाल के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। 15 कुंतल फूलों से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है। कल रविवार सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सबसे पहले भगवान बदरी विशाल को यात्राकाल में लगाए जाने वाले तेल को पिराने(पीसने) की प्रक्रिया शुरू हुई। परंपरा है कि भगवान बदरी विशाल को प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में चार…
Read MoreUttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर प्रदेशभर में हंगामा, कुमाऊं के वकील विरोध में…तो गढ़वाल के पक्ष में
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को आहूत की गई बैठक में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट की बेंच की शिफ्टिंग की पहल का विरोध किया है। तय किया गया कि सोमवार को बार सभागार में एक और बैठक की जाएगी। जिसके बाद रिजाल्यूशन को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। हाईकोर्ट बार सभागार में हुई बैठक में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट यहीं रहनी चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता केएस रौतेला ने सवाल किया कि क्या किसी न्यायालय के पास ये अधिकार…
Read More