उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी,…
Read MoreDay: May 20, 2024
शुभ लग्न में खुले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, 300 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज शुभ लग्न में साढ़े 11 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर 350 से अधिक श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली को दस बजे मंदिर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों, हकहकूक धारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि…
Read MoreRoorkee: लिब्बरहेड़ी में फैक्टरी कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, कई मांगों को लेकर उठाई आवाज
रुड़की के लिब्बरहेड़ी में छेड़ा इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी सुबह आठ बजे से हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। साथ ही साप्ताहिक अवकाश और सरकारी अवकाश भी उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रेक के नाम पर बाहर निकाल दिया जाता है। उन्होंने मांग उठाई कि ब्रेक के नाम पर कर्मचारियों को बाहर नहीं निकाला जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा…
Read MoreYamunotri Dham: जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
यमुनोत्री धाम के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े…
Read More