वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे। उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है। जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय…
Read MoreDay: May 26, 2024
चिलचिलाती गर्मी ने किया हाल बेहाल, आज तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया,…
Read MoreYamunotri Dham जानकीचट्टी में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी में चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने रविवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यमुनोत्री धाम से धारा 144 हटाने, ऑफलाइन पंजीकरण शुरू करने, गेट सिस्टम बंद कर जगह-जगह वाहनों को रोकने के विरोध में बस पार्किंग के पास धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।आरोप है कि श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक कर अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। जबकि जानकीचट्टी की बस पार्किंग में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Read More