द केरला स्टोरी उत्तराखंड में हो सकती है टैक्स फ्री

धर्मांतरण और लव जिहाद पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हो सकती है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश सरकार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिल्म को टैक्स फ्री कर चुके हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की तारीफ की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में फिल्म को वर्तमान परिस्थितियों के लिए शानदार बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें…

Read More

धामी सरकार ने लांच कीअपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” योजना, जारी किया शासनादेश

उत्तराखंड में अब 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के स्थायी निवासी, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि सभी प्रमाणपत्र स्कूल में ही बनेंगे। इसके लिए धामी सरकार ने ”अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” योजना लांच की है। सोमवार को सचिव आईटी शैलेश बगोली ने इसका शासनादेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के समस्त विद्यालयों में 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ हैसचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश…

Read More

केदारनाथ हेलीपैड पर दूसरे दिन भी नहीं मिल रहा टिकट यात्री हुए परेशान

खराब मौसम के कारण केदारनाथ हेली सेवा रद्द होने पर तीर्थयात्रियों के टिकट भी रद्द कर दिए जा रहे हैं। उन्हें उसी टिकट पर दूसरे दिन हेली यात्रा का मौका नहीं दिया जा रहा है, इसकी जगह टिकट का पैसा रिफंड कर दिया जा रहा है, जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ यात्रा के लिए राजस्थान से आए राजेंद्र पपटान ने 6 मई के लिए हेली टिकट बुक किया था। उन्हें हेलीकॉप्टर से जाने के लिए शाम को 3 से 6 बजे का स्लाॅट दिया गया।…

Read More

राजस्थान के हनुमानगढ़ मेंमिग 21 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में महिला और पुरुष की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग 21 फाइटर जेट क्रैश होने की खबर है. हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत की हो गई है, जबकि दो घायलों में से एक घायल गंभीर बताया जा रहा है. फाइटर जेट का पायलट और को-पायलट दोनों सुरक्षित हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा के गांव बहलोल नगर के पास भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिर गया. हादसे के दौरान पायलट ने पैराशूट के जरिए कूदकर अपनी जान बचा ली. लेकिन मकान पर विमान गिरने से आसपास के…

Read More

चंडीगढ़ गोल्डन टेंपल स्ट्रीट पर हुआ दोबारा धमाका

पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट पर आज सोमवार सुबह दोबारा धमाका हुआ है. पिछले 36 घंटों में ब्लास्ट होने की यह दूसरी घटना है. शनिवार को करीब 12 बजे सारागढ़ी पार्किंग के पास एक धमाका हुआ था, जिससे एक रेस्टोरेंट के खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर आ गए थे और कुछ लोग घायल भी हुए थे. बताया जा रहा था कि आज सुबह करीब छह बजे भी हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. यह धमाका भी सारागढ़ी…

Read More

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक किया जाएगा घोषित

पंचकेदारों में से तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय स्मारक को लेकर आपत्तियां मांगी है। रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ मंदिर एशिया में समुद्रतल से सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय है।तुंगनाथ मंदिर 12800 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है। लंबे समय से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की कवायद चल रही है। पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी देवराज सिंह रौतेला ने बताया कि प्राचीन मंदिर तुंगनाथ को राष्ट्रीय महत्व स्मारक घोषित करने…

Read More

देहरादून से जोगीवाला में सीएम धामी ने किया थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड मैराथन का फ्लैग ऑफ

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया. सीएम ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं. इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है. उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर सीएम ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत…

Read More

प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों को मिलेंगी द्विभाषी किताबें, सीएम ने कहा- बच्चों के लिए पढ़ाई करना होगा आसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगले सत्र से प्रदेश सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को विज्ञान, गणित और नागरिक शास्त्र की द्विभाषी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ऐसी प्रत्येक विषय की पुस्तक में बांया पेज हिंदी और दाहिना पेज अंग्रेजी भाषा में होगा। इससे हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए पढ़ाई करना और सहज हो सकेगा। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को उत्तराखंड के समग्र विकास के…

Read More

हल्द्वानी में अकेली रह रही महिला की निर्मम हत्या

हल्‍द्वानी के एक घर में अकेली रह रही महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना हल्द्वानी कोतवाली से जुड़ी मंडी चौकी के डी-क्लास क्षेत्र की है। दोपहर में दामाद के घर पहुंचने पर वारदात का पता चल सका, जिसके बाद एसएसपी, एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले का पर्दाफाश करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी और सर्विलांस जांच का मुख्य आधार है। पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय नंदी देवी जीतपुर नेगी-गोरापड़ाव बाइपास के डी-क्लास इलाके में रहती…

Read More

धारचूला बैंक मैनेजर और कार्ड के बीच विवाद,गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग

धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड देहरादून दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को  इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं…

Read More