अमृतसर विस्फोट के 5 साजिशकर्ता गिरफ्तार

अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था. ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी. पंजाब पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. पंजाब में यहां स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार रात को एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि बुधवार…

Read More

पंजाब अमृतसर गोल्डन टेंपल के पास एक और ब्लास्ट

पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के लंगर हाल के सामने बनी यात्री सराय श्री गुरु रामदास जी निवास की बिल्डिंग के पीछे देर रात धमाका हुआ है. शनिवार की रात को पहला धमाका हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था और उसी जगह दूसरा धमाका सोमवार की सुबह होने के बाद बुधवार देर रात बारह बजे तीसरा धमाका होने के बाद पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि पहले दो धमाकों की जांच NIA और NSG के द्वारा किए जाने के बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं…

Read More

आशा रोड़ी में बनी मस्जिद कोराजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने भेजा नोटिस

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। इसमें मस्जिद निर्माण को वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए कमेटी से जमीन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर निर्माण को मौके से हटा दिया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी की ओर से आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व का है। इसमें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय…

Read More

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह महसूस में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Read More

तुंगनाथ पहुंची सारा अली खान, कई घंटों बिताए समय

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बीते दिनों उत्तराखंड आई हुई थीं। उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। करीब पांच घंटे तक वह वहां रहीं और दोपहर के भोजन के उपरांत वापस चोपता लौट गईं। खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाईं। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर क्षेत्र की खूबसूरती को निहारा। सारा अली खान बीते छह मई को तुंगनाथ पहुंची थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने तृतीय केदार के दर्शन किए…

Read More

उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व करने वाला भाजपा की नेता सुशील बलूनी के निधन पर सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं और राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद…

Read More

सीएम धामी ने दिए निर्देश अब हर महीने मिलेगी वृद्धा, विधवा-दिव्यांग पेंशन

प्रदेश के सात लाख 85 हजार से अधिक वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनरों को अब चार-चार महीने तक पेंशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब उनके खातों मे हर महीने पहली तारीख को पेंशन आ जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बैठक बुलाकर अधिकारियों को तत्काल इस बाबत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रत्येक पेंशनर को हर महीने 1500 रुपये पेंशन मिलती है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ये…

Read More

हल्द्वानी कमिश्नर दीपक रावत ने किया महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण निरीक्षण

बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने मरीज को बाहर से दवा लिखने पर डॉक्टर का मांगा स्पष्टीकरण. आयुक्त ने डाक्टरों का ड्यूटी रोस्टर चिकित्सालय में चस्पा करने के दिये निर्देश साथ ही बायोमेट्रिक मशीन खराब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। आय़ुक्त ने कहा कि चिकित्सालय में बायोमेट्रिक हाजिरी का बाद ही आहरित हो वेतन. मण्डल के काफी चिकित्सालय से प्रायः शिकायत मिल रही है कि चिकित्सक अधिकांशतः अवकाश पर रहते है जिससे आमजन को…

Read More

सरकार खत्म करने जा रहीजिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार अब जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था खत्म करने जा रही है। शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर सचिव व प्रभारी सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी अब प्रत्येक महीने किसी एक जिले का दौरा करेंगे। निर्देश के अनुसार जिले के दौरे में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों के साथ सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इन सभी आलाधिकारियों को रात्रि प्रवास भी करना होगा। सचिव…

Read More

बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद खिली धूप, दर्शन को उमड़े यात्री

चारधाम में सोमवार को दोपहर बाद बर्फबारी हुई। मंगलवार को जब धूप खिली तो बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अद्भुत नजारा दिखा। चारधाम में दर्शन को पहुंचे तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। जिससे यात्री ठंड की परवाह किए जमी बर्फ का लुत्फ उठाते दिखे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।बदरीनाथ पहुंचीं दिल्ली की तीर्थयात्री प्रीती सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी करीब से बर्फबारी होती देखी। बर्फबारी से बदरीनाथ केप्राकृतिक…

Read More