नैनीताल घर में हुए कहासुनी के कारण किशोर ने उठाया घातक कदम

परिवार में हुई मामूली कहासुनी को लेकर एक किशोर ने कोसी नदी के नए पुल से छलांग लगा दी। रात में ही लोगों ने किशोर को नदी से निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 16 वर्षीय भानु कश्यप पुत्र कुंवर पाल कश्यप मोतीमहल का रहने वाला था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया बुधवार की रात करीब 10 बजे के आसपास किशोर कोसी नदी पुल के ऊपर से कूद गया था। जिसकी…

Read More

अमृतसर विस्फोट के 5 साजिशकर्ता गिरफ्तार

अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था. ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी. पंजाब पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. पंजाब में यहां स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार रात को एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि बुधवार…

Read More

पंजाब अमृतसर गोल्डन टेंपल के पास एक और ब्लास्ट

पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के लंगर हाल के सामने बनी यात्री सराय श्री गुरु रामदास जी निवास की बिल्डिंग के पीछे देर रात धमाका हुआ है. शनिवार की रात को पहला धमाका हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था और उसी जगह दूसरा धमाका सोमवार की सुबह होने के बाद बुधवार देर रात बारह बजे तीसरा धमाका होने के बाद पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि पहले दो धमाकों की जांच NIA और NSG के द्वारा किए जाने के बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं…

Read More

आशा रोड़ी में बनी मस्जिद कोराजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने भेजा नोटिस

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। इसमें मस्जिद निर्माण को वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए कमेटी से जमीन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर निर्माण को मौके से हटा दिया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी की ओर से आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व का है। इसमें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय…

Read More

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह महसूस में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Read More

तुंगनाथ पहुंची सारा अली खान, कई घंटों बिताए समय

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बीते दिनों उत्तराखंड आई हुई थीं। उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। करीब पांच घंटे तक वह वहां रहीं और दोपहर के भोजन के उपरांत वापस चोपता लौट गईं। खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाईं। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर क्षेत्र की खूबसूरती को निहारा। सारा अली खान बीते छह मई को तुंगनाथ पहुंची थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने तृतीय केदार के दर्शन किए…

Read More