केदारनाथ धाम पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार,दर्शन कर की बाबा केदार की पूजा-अर्चना

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।  

Read More

ट्रायल के लिए दिल्ली से देहरादून रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दो दिन बाद देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच किया जाना है। इसके ट्रायल के लिए आज मंगलवार को वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना की गई। आठ कोच की ट्रेन में लोको पायलट, मैनेजर और अटेंडेंट रवाना हुए। यह ट्रेन देहरादून से वाया सहारनपुर आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन के उद्घाटन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार से स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म (एक व दो) में टेंट…

Read More

देहरादून चिड़ियाघर में शुरू होगी टाइगर सफारी

विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व की तर्ज पर शीघ्र ही आप देहरादून जू में भी टाइगर सफारी का आनंद ले पाएंगे। यहां टाइगर सफारी के लिए ट्रैक तैयार हो चुका है, जबकि 11 बाड़ों (इनक्लोजर) बनाने का काम अंतिम चरण में है। बाड़ों का काम पूरा होते ही नैनीताल जू से बाघों के एक जोड़े को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद सैलानी जू क्षेत्र के कुल 25 हेक्टेयर हिस्से का दीदार कर सकेंगे, जबकि अभी तक जू की गतिविधियां मात्र पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में संचालित…

Read More

24 व 25 मई को जी-20 की दूसरी बैठक,अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र पर होगा मंथन

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में जी-20 सम्मेलन के लिए उत्तराखंड तैयार है। दो दिवसीय सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र के एजेंडे पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा विदेशी मेहमान पहाड़ की संस्कृति और गंगा की दिव्यता को करीब से महसूस करेंगे नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को जी-20 की दूसरी बैठक होगी। जिसमें जी-20 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को मजबूत करने पर गंभीर मंथन करेंगे। बैठक के बाद विदेशी मेहमानों को गंगा आरती से दिव्य और आत्मिक अनुभव होगा। नरेंद्रनगर के ओणी गांव…

Read More

पहाड़ से मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट, चारधाम यात्री बरतें सावधानी

उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से अधिकतर जिलों में मौसम करवट बदलेगा। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। इसे लेकर आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ…

Read More