हेमकुंड साहिब के लिए आज पहला जत्था रवाना

हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। पहले जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं ऋषिकेश गुरुद्वारे से रवाना होकर बुधवार शाम को तीर्थयात्रियों के जत्थे…

Read More

रुड़की में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार का हमला

रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है।घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों…

Read More

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपनी मंदिर के लिए हुई रवाना

आर्मी की मधुर बैंड धुनों के साथ आज बुधवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। डोली आज ल्वींठी बुग्याल में ही रात्रि प्रवास पर रहेगी। 18 मई को डोली पनार बुग्याल में और 19 को मंदिर में पहुंचेंगी। जिसके बाद 20 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 15 मई को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से लाकर रुद्रनाथ जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखा गया था। दो…

Read More

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण व विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें होगी एक समान

उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय बैठक ली। उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की दरों को एकसमान रखने के…

Read More

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पैदल यमुनोत्री धाम की

उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी।  

Read More

मौसम का येलो अलर्ट पहाड़ से मैदान तक होगी बारिश

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम बदलेगा। दोपहर बाद बागेश्वर में मौसम बदला और ओलावृष्टि हुई।वहीं, विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों…

Read More