उत्तराखंड 9 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में छह से नौ मई तक बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह से नौ मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। सिर्फ सात मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है  

Read More

पिथौरागढ़ से आदि कैलाश यात्रियों का 19 सदस्यीय पहला दल रवाना

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रथम दल का आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी व निगम कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी ने दल को हरी झंडी दिखाकर धारचूला के लिए रवाना किया।पर्यटक आवास गृह में दिनेश गुरुरानी  ने शंख ध्वनि कर यात्रियों को शुभकामनाएं दी। यात्रियों को उनके द्वारा उच्च हिमालई क्षेत्र में गंदगी न करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई एवं शपथ रजिस्टर भरवाया गया। साथ ही उन्हें पांच पौधे दिए गए जो कालापानी मंदिर परिसर में…

Read More

मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों को 100 रुपये फाइन

जीआरडी निरंजनपुर एकेडमी पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने स्कूल नहीं पहुंचे छात्रों से 100 रुपये फाइन वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा आरिफ खान ने बताया कि जीआरडी अकेडमी ने उन बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश…

Read More

बुध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,हरिद्वार में भारी वाहनों की नो एंट्री

आज बुद्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के साथ बैशाख स्नान भी समाप्त हो जाएगा। धार्मिक शास्त्रों में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक होगा। स्नान के बाद फल, वस्त्र, छतरी, चांदी दान सबसे अधिक फलदायी माना जाता है। मुहूर्त शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक 5 मई शुक्रवार को भगवान बुद्ध का जन्म दिवस है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध विष्णु के…

Read More

देहरादून में हुई बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, शादी में शामिल हुए कई बड़े कारोबारी और नेता

बिहार के बड़े नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए।उन्होंने देहरादून के लक्सेरिया फार्म हाउस में दुल्हन डॉ. आयुषी सिंह संग सात फेरे लिए। इस हाईप्रोफाइल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर ओर इस शाही शादी की चर्चा है। बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुई इस शादी के लिए पूरे फार्म हाउस को फूलों से सजाया गया था। शादी में कई बड़े कारोबारी और नेता भी शामिल हुए। इसलिए सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए थे। बताया…

Read More

हेमकुंड साहिब-17 मई को पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की होगी रवानगी

हेमकुंड साहिब के लिए 17 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी होगी। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी और जत्थे की रवानगी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, हमारा प्रयास है श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो और यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो। राज्यपाल ने ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों…

Read More

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा,हेलंग के पास यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर

बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास  जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं। यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे…

Read More

उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में गुरुवार को भूकंप से धरती डोल गई। चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रुद्रप्रयाग में भूकंप 9.54 बजे आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।  बाजारों में दुकानदार भी दुकानों से बाहर आ गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हल्का झटका होने के…

Read More

3 दिन बाद मिली बारिश और बर्फबारी से राहत प्रदेश में खिली धूप

उत्तराखंड में तीन दिन बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश से राहत मिली। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबरी थमी है। सुबह चारधाम समेत प्रदेशभर में हल्की धूप खिली। वहीं,  मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों कहीं-कहीं गर्जना के साथ ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। विगत तीन दिन से लगातार बारिश से मैदान से लेकर पहाड़ों तक जनजीवन प्रभावित है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट होने से मई में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलने के…

Read More

आज उत्तराखंड कैबिनेट की होगी बैठक, अहम प्रस्तावों पर लिया जाएगा फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को स्कूल आने-जाने के लिए किराया भत्ता देने और दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पास होने का अवसर देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। साथ ही सरकारी भूमि से अवैध धर्मस्थलों को हटाने की मुहिम के बाद अब सरकार राज्य में भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि जानने के लिए सत्यापन कराने…

Read More