प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों…

Read More

कुमाऊं कमिश्नर ने परीक्षा कक्ष में मारा छापा, रोते हुए बोली छात्रा- बर्बाद हो जाएगा भविष्य

शहीद भगत सिंह (एसबीएस) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एक परीक्षा कक्ष में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भाई-बहन सहित तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया। उन्होंने कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर नाराजगी जताई और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों परीक्षार्थियों की नकल की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजने की बात कही है। शुक्रवार को कॉलेज में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक इग्नू…

Read More

औली सड़क पर पाला गिरने से फंस रहे पर्यटक, बर्फ हटाने के लिए बीआरओ ने लगाए मजदूर

बर्फबारी के बाद औली सड़क पर पाला जमने से पर्यटकों के वाहन औली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें स्थानीय वाहनों से औली पहुंचना पड़ रहा है। अब बीआरओ ने यहां से बर्फ हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। औली में मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई, जिससे औली सड़क पर औली से करीब चार किमी नीचे तक बर्फ जमी हुई है। बुधवार को सड़क पर बर्फ हटाने के लिए कोई नहीं आया, जिससे पर्यटकों के वाहन यहीं पर फंस गए।अभी तक सड़क पर काफी बर्फ है…

Read More

थार ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर गई जान

देर रात शहर में रफ्तार का कहर बरपा। इसमें दो युवकों की जान चली गई। पटेलनगर और जीएमएस रोड पर ये दुर्घटनाएं रात 10 बजे के करीब हुईं। पटेलनगर में थार ने सड़क पार कर रहे युवक एक युवक को कुचल दिया। इसके बाद भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगहों से वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया। पटेलनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान शहर से पटेलनगर की तरफ आ रही…

Read More

पहाड़ से लेकर मैदान तक सताएगी कड़ाके की ठंड, जानिए 18 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बीते दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी का असर अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी। इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के…

Read More

उत्तराखंड फिल्म की शूटिंग के लिए लैंसडाउन पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर

फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लैंसडौन पहुंच गए हैं। उनकी टीम ने लैंसडौन में जीएमवीएन के टिप इन टॉप स्थित विरासत भवन में डेरा जमाया है। वे लैंसडौन में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर यहां आए हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लैंसडौन में चार होटल बुक कराए हैं। बुधवार देर शाम यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले देवी माता मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र का भ्रमण किया। फिल्म की शूटिंग के…

Read More

देहरादूनस्मार्ट हुई दून पुलिस, अब हाईटेक ड्रोन से होगी शहर के ट्रैफिक की निगरानी

देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए पुलिस ने एक नई शुरुआत की है। अब ड्रोन के माध्यम से शहर के ट्रैफिक की निगरानी होगी। इसके लिए मुंबई की आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ अनुबंध कर लिया गया है। गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अब सभी मुख्य मार्गों चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड आदि क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इन स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग…

Read More

होली में हुई बर्फबारी नए साल में क्रिसमस के लिए होटल में बुकिंग तेज

हिमक्रीड़ा केंद्र औली में मंगलवार को जमकर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों का ध्यान फिर से औली की ओर खींच लिया है। बर्फबारी के बाद औली के होटलों में बुकिंग तेज हो गई है। इससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक नजर आ रही है। औली में इस समय एक फीट तक बर्फ जम गई है। औली के पर्यटन व्यवसायी सर्दियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां बर्फबारी होने पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। खासकर क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर यहां खासी भीड़ लगी रहती है। यदि बर्फबारी अच्छी…

Read More

कड़ाके की ठंड से जमने लगा उत्तराखंड, दो दिन जमकर गिरेगा पाला, यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। आज (14) और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी। बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गयाै। वहीं दिन का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए असहाय लोगों…

Read More

उत्तराखंड मसूरी में हादसा गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे और रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए। सिटी कंट्रोल…

Read More