उत्तराखंड खेल मंत्री बोली नौकरियों में खिलाड़ियों को फिर मिलेगा 4% कोटा लाया जाएगा विधेयक

प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सात साल बाद फिर चार प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा, खेल कोटे को बहाल करने के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधानसभा के विशेष या मुख्य सत्र में विधेयक के रूप में लाएगी। प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी की व्यवस्था कर चुकी है। शासनादेश के बाद इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे…

Read More

अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह, चिह्नित जगह पर सीएम की सहमति

अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। राज्य अतिथि गृह के लिए राज्य सरकार ने जो भूमि चिह्नित की है, वह राम मंदिर से करीब सात किमी की दूरी पर है। करीब साढ़े तीन किमी की एरियल दूरी पर स्थित चिह्नित स्थान के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने ले आउट तैयार कर लिया है। इसी ले आउट के मुताबिक राज्य सरकार ने भूखंड का चयन किया है। यूपी सरकार ने सभी राज्यों के अतिथि…

Read More

देहरादून सीएम ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री का मौका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री दी जाएगी। प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को खेल किट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल बैडमिंटन, जिम आदि खेल गतिविधियों के उपयोग के लिए किया जाएगा।  

Read More

चीन में भूकंप से 116 की मौत, 6.1 तीव्रता के झटकों से मलबे का ढेर बन गईं ऊंची इमारतें

चीन में सोमवार देर रात आए भूकंप में अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। 6.1 तीव्रता का यह भूकंप गांसू और किंघई प्रांत में सोमवार देर रात आया। भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा। प्रांत में ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए कितना घातक साबित हुआ, इसका नजारा चीन से आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है। चीन की आपात सेवाओं को भूकंप के ठीक बाद मलबे…

Read More

केरल में वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क

केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर प्रदेश सरकार भी मंगलवार को एसओपी जारी कर सकती है। सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, नई पहल और प्रोत्साहन को मिला सम्मान

उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एटीओएआई) की ओर से राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। गुजरात के केवडिया में आयोजित कार्यक्रम में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इसे प्राप्त किया राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार का तीर्थाटन के अलावा साहसिक पर्यटन पर फोकस है। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, एयरो स्पोर्ट्स, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग में उत्तराखंड में काफी संभावनाएं है। सरकार राज्य को साहसिक पर्यटन का डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही…

Read More

उत्तराखंड: बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर अचानक झपटा बाघ, किस्मत से बची जान

रामनगर: उत्तराखंड में बाघ-गुलदार न सिर्फ इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, बल्कि राह चलते लोगों के लिए भी काल बने हुए हैं। रामनगर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। हाथीडंगर गांव में बाइक सवार दो युवकों के सामने बाघ आ गया। इस घटना में दोनों युवक चोटिल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनगर के अंतर्गत मालधन नंबर एक निवासी धर्मेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद व चंद्रमोहन ढिकुली के एक रिसार्ट में सुरक्षा गार्ड हैं। अस्पताल में…

Read More

उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर बोले-फिल्म फ्रैंडली नीतियों से श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा प्रदेश

जाने-माने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, प्रदेश सरकार की फिल्म फ्रैंडली नीतियों से उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा। कहा, उनकी नई फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में की जाएगी, जो अगले साल अप्रैल में प्रस्तावित है। नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन के लिए खेर से विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया रविवार को इंदिरानगर में प्रस्तावित शूटिंग लोकेशन पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की फिल्म नीति…

Read More

संसद की सुरक्षा में चूक को पीएम मोदी ने बताया बेहद चिंताजनक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जताई. साथ ही उन्होंने इस घटना का बहुत चिंताजनक बताया. पीएम मोदी ने एक हिंदी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है. इस इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद की सुरक्षा के साथ-साथ हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बारे में भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद में…

Read More

ऋषिकेश हाईवे से लगे जंगल में मिला 13 दिन से लापता युवती का जला हुआ शव मिला, प्रेमी गिरफ्तार

करीब 13 दिनों से घर से लापता चल रही युवती का जंगल में जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। ढालवाला निवासी विनीता भंडारी (21) पुत्री महावीर सिंह भंडारी चार दिसंबर से लापता थी।   पिता ने थाना मुनि की रेती में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती…

Read More