चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पहुंचे देहरादून, एफआरआई में बोले- भारत सौभाग्यशाली देश…पवित्र पुस्तक संविधान

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज शनिवार सुबह देहरादून पहुंचे। यहां एफआरआई में आयोजति कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो देश हमारे साथ आजाद हुए थे वो इतने सौभाग्यशाली नहीं हैं जितना की भारत। मुख्य  न्यायाधीश , न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया मेमोरियल व्याख्यान  और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह  में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है और यहां के लोग भी। उन्होंने भारत के सौभाग्यशाली होने के पीछे कहा कि हमारी पवित्र पुस्तक संविधान है। यहां की…

Read More

राज्य की जीडीपी बढ़ाने और रोजगार के अवसर खोलने के लिए निवेश, रोपवे से पर्यटन को मिल सकती है उड़ान

प्रदेश सरकार का उत्तराखंड में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश से राज्य की जीडीपी बढ़ाने के साथ ही रोजगार के नये अवसर खोलने का संकल्प है। सरकार का मानना है कि पर्यटन सेक्टर में निवेश बढ़ेगा तो इससे सेवा क्षेत्र का विस्तार होगा जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मददगार साबित होगा। इसलिए धामी सरकार की सेवा क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता है। वैसे भी राज्य की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) में सेवा क्षेत्र का 40 से 50 प्रतिशत योगदान है। सरकार का दावा है कि पर्यटन…

Read More

उत्तराखंड कोटद्वार में आज से तीन दिवसीय सिद्धबलीमहोत्सव, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। वहीं महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए भेजा जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह 7:00 बजे…

Read More

देहरादूनफरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपु रेललाइन का सर्वे, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

फरवरी तक दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव ने देहरादून के भंडारीबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए जल्द स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में रेलवे से संबंधित बैठक हुई, जिसमें डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने रेलवे को हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 24 कोच टर्मिनल बनाए जाने को लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भंडारीबाग आरओबी की रेलवे बोर्ड स्तर पर अटकी स्वीकृति शीघ्र करने को कहा…

Read More

सिलक्यारा ऑपरेशन सर्वे पर सवाल,सुरंग के सर्वेक्षण में बताया हार्ड रॉक, निर्माण में निकला मिट्टी का पहाड़

जिस सिलक्यारा सुरंग में आए मलबे के कारण 41 मजदूर 17 दिन तक कैद रहे, उसकी जियोलॉजिकल रिपोर्ट सवालों के घेरे में आ गई है। सुरंग निर्माण से पूर्व हुए सर्वेक्षण में यहां हार्ड रॉक यानी कठोर चट्टान होने का दावा किया गया था, लेकिन निर्माण शुरू हुआ तो पता चला कि भीतर मिट्टी के पहाड़ हैं। दरअसल, इस सुरंग का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इससे पहले सुरंग का भूगर्भीय सर्वेक्षण हुआ था। सर्वेक्षण में ये स्पष्ट बताया गया था कि जहां सुरंग का निर्माण होगा, वहां…

Read More