उत्तराखंड कैबिनेट प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, केंद्र ने इन कार्यों के लिए दी आधार लिंक की अनुमति

प्रदेश में अब घर बैठे रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को घर बैठे रजिस्ट्री कराने की वर्चुअल प्रक्रिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब लोगों को भूमि व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके पास वर्चुअल रजिस्ट्री कराने का भी विकल्प होगा। इससे जहां रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, तो वहीं बुजुर्गों और बीमारों को भी सुविधा होगी। उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। वर्तमान में लेखपत्रों के निबंधन यानी रजिस्ट्री कराने…

Read More

कैबिनेट बैठक के बाद पूरा दिन धर्मनगरी में रहे सीएम, गंगा आरती की, हरिद्वार को दी ये बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक के बाद पूरे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में रहे। उन्होंने धर्मनगरी को कई बड़ी सौगात दे दी। गंगा आरती के दौरान जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर राजा भागीरथी की तपस्या और मां गंगा के अवतरण का लाइट एंड शो के जरिए दर्शन कराने की घोषणा की। कनखल स्थित सतीकुंड को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए उन्हाेंने सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। बता दें कि देशभर में कुल 52 शक्तिपीठों में कनखल स्थित सती कुंड जहां माता सती ने पिता दक्ष की यज्ञ…

Read More

धामी कैबिनेट के ये अहम फैसलेवंचितों को कन्याधन, गांव तक सड़क, सुधरेंगे स्कूल

तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत का उत्सासोमवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भी नजर आया। छात्रों, बेटियों और गांवों तक जनसुविधाओं की राह खोलते हुए धामी सरकार ने अपने फैसलों में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संकेत भी साफ कर दिए। बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगीतीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत का उत्साह सोमवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भी नजर आया। छात्रों, बेटियों और गांवों तक जनसुविधाओं की राह खोलते हुए धामी सरकार ने अपने फैसलों में लोकसभा चुनाव…

Read More

तमिलनाडु में मिचौंग चक्रवात का कहर, डूबा पूरा शहर

दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में चक्रवात मिचौंग का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने चक्रवात को देखते हुए सोमवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में कई जगहों पर भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. साथ ही पांच दक्षिणी ओडिशा जिले – मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, गजपति और गंजम – को भी अलर्ट पर रखा गया क्योंकि आईएमडी ने सोमवार को 7 सेमी से 11 सेमी बारिश की येलो अलर्ट जारी की, इसके अलावा, बारिश की तीव्रता (नारंगी चेतावनी) बढ़ने की संभावना है. इस चक्रवात का असर उत्तर…

Read More

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया. उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र मिले हैं. अब तक उत्तराखंड के कुल 27 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है. राज्य को जो 18 नये जी.आई प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें उत्तराखण्ड चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तोर, गहत, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती, कुमांऊनी रंगवाली…

Read More

उत्तराखंड की बेटी मनीषा ने इतिहास,मिजोरम के राज्यपाल की ADC नियुक्त, देश की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बनीं

वायुसेना अधिकारी मनीषा ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्हें मिजोरम के राज्यपाल डाॅ. हरि बाबू कंभमपति ने एडीसी के रूप में नियुक्त किया है। वह देश की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बन गई हैं, जिन्हें राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है। यहां सेना में भर्ती होना जीविकोपार्जन का साधन नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और गौरव की परंपरा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, नागल ज्वालापुर, डोईवाला, देहरादून निवासी लीलावती कार्की का परिवार। लीलावती के पति प्रेम…

Read More

मोहम्मद शमी को देखने हरिद्वार में उमड़ी भीड़,सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ गई भीड़

दुनिया के दिग्गज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी रविवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के बुलावे पर ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से लेकर मैदान में भारी अवस्थाओं के चलते मोहम्मद सभी अपना संबोधन नहीं कर पाए। सूक्ष्म संबोधन में उन्होंने यूथ टैलेंट को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम व्यवस्थाओं की भेट चढ़ गया। उत्साहित युवाओं ने मोहम्मद शमी से न सवाल पूछे ना उन्हें बोलने दिया। यहां मंच पर लोगों का…

Read More

चार राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने पर बोले सीएम धामी- देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

चार राज्यों के चुनावी नतीजों पर सीएम धामी ने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है, जिस पर सीएम धामी ने खुशी जाहिर कीसीएम धामी ने कहा कि तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बहुमत से जीते है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति समझ गई है। वहीं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के मंत्र और जनता के विकास से भाजपा जीती…

Read More

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, वैश्विक निवेशक सम्मेलन का दिया निमंत्रण

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा, सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता देने, विकट परिस्थिति का निरंतर अनुश्रवण करने और श्रमिकों व उनके…

Read More

बद्रीनाथ धाम कड़ाके की ठंड के बावजूद ,मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद महायोजना मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय पर पूरा करें। डीएम ने धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, मंदिर सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी, अस्पताल विस्तारीकण सहित अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए…

Read More