ओडिशा के बालासोर रेल हादसे की जांच-पड़ताल के लिए मंगलवार (छह जून, 2023) को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मौके पर पहुंची. 10 सदस्यों वाले सीबीआई के दस्ते ने इस ट्रिपल ट्रेन क्रैश के मामले की जांच एक रोज पहले सोमवार (पांच जून, 2023) को जीआरपी से टेकओवर की थी. इस बीच, ओडिशा में खुर्दा रोड डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिग्नल सिस्टम से छेड़खानी का शक जताया. उन्होंने कहा- बिना छेड़छाड़ के सिग्नल ग्रीन नहीं हो सकता है.…
Read MoreMonth: June 2023
1425 विद्यार्थियों को मिली पुलिस में नियुक्ति सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
मंगलवार को 1425 अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है. पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये. मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता…
Read Moreउत्तराखंड मौसम बदली करवट पहाड़ी इलाकों में बारिश
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। टिहरी में झमाझम बारिश हुई। वहीं, उत्तरकाशी में भी बादल छाए रहने से गर्मी ने राहत दी। उधर, मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर देर शाम को तेज गर्जन व बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जून के बाद ऊंचाई वाले…
Read Moreमहाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन
महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे. पेंटल पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे. गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी. गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है. गूफी के भाई ने दैनिक भास्कर को बताया कि आज शाम 4 से 5 बजे के बीच ओशिवारा श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक हफ्ते पहले गूफी…
Read Moreउत्तराखंड मौसम ने बदली करवटटिहरी में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। नई टिहरी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने आज छह जिलों में आज कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने किया भगवान बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम में आए श्रद्धालुओं से भी बात की। सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की। उन्होंने लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई। इसके बाद वे बाल विधान सभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल, आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन
क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी उपस्थित थे। बता दें कि क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
Read Moreसुप्रीम कोर्ट पहुंचा उड़ीसा रेल हादसा,समिति बनाकर जांच कराने की मांग
ओडिशा रेल हादसे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मामले की जांच को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ पैनल बनाया जाए, जो बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच करे। अधिवक्ता विशाल तिवारी की ओर से दाखिल जनहित याचिका में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय रेलवे में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली (जिसे कवच सुरक्षा प्रणाली कहा जाता है) के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की…
Read Moreपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे ऋषिकेश
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मां गंगा व श्रीराम के बिना भारत अधूरा है। कथा पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जन जागरुकता व तात्कालिक समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब हम श्री राम कथा की बात करते हैं या मां गंगा की बात करते हैं तो मुझे लगता है कि मां गंगा के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे ही यदि भारत के जीवन से प्रभु राम…
Read Moreबद्रीनाथ धाम पहुंचे बाबा धीरेंद्र शास्त्री,मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत
बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीनाथ का आशीर्वाद लिया विशेष चार्टड प्लेन से सुबह देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। धीरेंद्र शास्त्री विशेष विमान में सवार होकर सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी…
Read More