उत्तरकाशी 32 यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार

गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी। शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें…

Read More

सीएम धामी के सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या, भारत में मिला गार्ड का शव

उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला। घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह…

Read More

परिवार संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू गंगा में डुबकी लगाते तस्वीरें की साझा

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गंगा दशहरा पर परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। सिद्धू ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी नवजोत कौर के साथ गंगा स्नान भी किया। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि- अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे, नमामि गंगे। एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के…

Read More

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज पर्यटको के लिए खोल दी गई

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज (बृहस्पतिवार) पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। पर्यटकों को हिमखंडों के बीच से ही होकर गुजरना होगा। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।इस अवधि में यहां देश-विदेश से पर्यटक आकर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और करीब 600 प्रजाति के फूलों का दीदार करते हैं। यहां मुख्य रूप से…

Read More

नवीन चकराता बसाने का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी

कैबिनेट की मंजूरी मिलने से नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुरोड़ी से लेेकर लखवाड़ यमुना पुल तक का क्षेत्र टाउनशिप में शामिल किया जाएगा। इस बहु प्रतीक्षित टाउनशिप का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) करेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने छह नवंबर 1997 में नवीन चकराता का शिलान्यास किया था। उनके ही प्रयासों से 26 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने…

Read More

कोटद्वार अमृत सरोवर मे आ धमका का बाघ,श्रमिकों में मची अफरा-तफरी,

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बाघ प्रभावित गांव मेलधार के डुंगरियाल तोक में अमृत सरोवर निर्माण स्थल में बाघ धमक गया। इस दौरान निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बाघ को भगाने के लिए पत्थर फेंके, लेकिन वह झाड़ियों में ही दुबका रहा। ग्राम प्रधान की ओर से इसकी सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों मेलधार गांव के डुंगरियाल तोक में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार…

Read More