मौसम का येलो अलर्ट पहाड़ से मैदान तक होगी बारिश

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम बदलेगा। दोपहर बाद बागेश्वर में मौसम बदला और ओलावृष्टि हुई।वहीं, विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों…

Read More

देहरादून दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, मच गई अफरा-तफरी

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा। कुछ देर बार जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ाहाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।…

Read More

हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

20 मई से शुरू होने जा रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गोविंदघाट और घांघरिया गुरुद्वारे में रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है। तो दूसरी ओर अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक सेना के 40 जवान, 40 सेवादार और 34 मजदूर आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हैं। हेमकुंड साहिब के ग्लेशियर प्वाइंट पर अभी करीब 6 फीट तक बर्फ जमी है जिसे देखते हुए यहां करीब 60 मीटर तक बर्फ के बीचोंबीच आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। हेमकुंड साहिब में…

Read More

केदारनाथ में लगेगा50 टन भारी ऊँ,भक्तों को करेगा आकर्षित ।

केदारनाथ मंदिर में चबूतरे के पास पचास टन का ‘ऊँ’ का निशान लगाया जाएगा। इसका ट्रायल सोमवार को किया गया। बता दे लगभग दो सप्ताह में पूरी तरह फिट कर दिया जाएगा। वही केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाए जाने, मंदिर के अंदर कलश व छत्र सोने का लगने के बाद अब धाम में पचास टन भारी ऊँ का निशान लगाया जाएगा, इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। साथ ही पचास टन भारी यह निशान टैक्टर के माध्मय से केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। इसको एक दर्जन से…

Read More

सीएम धामी ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में 355.27 करोड़ की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. जिसमें 287.36 करोड़ की 102 योजनाओं का शिलांयास तथा 67.91 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है. यहा योजनायें विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं गदरपुर से जुड़ी है. सीएम ने कहा कि जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़…

Read More

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, केदारनाथ में भी यात्रा शुरू होने से अब तक बर्फबारी जारी है। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर 15 मई तक लगी रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है।24 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि 25 अप्रैल से अभी तक धाम में कुल 2,89149 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Read More

उत्तराखंड पहली बार जारी हुई वाटर बॉडी सेंसर रिपोर्ट ,प्रदेश के 23 प्रतिशत झील और तालाब सूख गए

उत्तराखंड में मौजूद कुल 3096 जलाशयों (झील, झाल, तालाब, टैंक) में से 725 जलाशय पूरी तरह से सूख गए हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से देशभर में पहली बार कराए गए सर्वे के बाद वाटर बॉडीज सेंसस (जलस्रोत गणना) रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उत्तराखंड की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रदेश में कुल 3096 जलाशय हैं। इनमें से 2970 ग्रामीण क्षेत्रों (95.9 प्रतिशत) और 126 (4.1 प्रतिशत) शहरी क्षेत्र में हैं। इनमें से 2371 जलाशयों (76.6 प्रतिशत) में ही पानी पाया गया है, जबकि 725 जलाशय (23.4 प्रतिशत)…

Read More

नैनीताल स्कूल हुई हादसे का शिकारटायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी

नैनीताल जिले के चोरगलिया में सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। चोरगलिया पब्लिक स्कूल की 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं।…

Read More

आईसीसी ने जारी किया 10वीं 12वीं का रिजल्टउत्तराखंड में 10वीं में एक छात्र ने ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आज रविवार को दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है उत्तराखंड में 10वीं में एक छात्र ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र आदि गुप्ता ने 99.6% अंकों के साथ ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की। वहीं, आदि उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहे। 12वीं की स्टेट मेरिट लिस्ट में देहरादून के छह छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें…

Read More

केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा

उत्तराखंड में आज रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सुबह से कई जिलों में आंधी तूफान चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यहां पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे। धाम में इस अद्भुत नजारे ने तीर्थयात्रियों को अभिभूत किया। केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाने शुरू किए। मौसम विभाग की ओर से  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने इसे…

Read More