उत्तराखंड के विभिन्न विभागों की सरकारी वेबसाइट और मोबाइल एप पर साइबर हमला और डाटा लीक होने का खतरा मंडरा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को तत्काल वेबसाइट और एप का सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह भी याद दिलाया गया है कि बदलती तकनीक के बीच पैदा हो रहीं चुनौतियों से पार पाने के लिए भी सभी विभाग तकनीकी रूप से मजबूत रहें। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की ओर से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख…
Read MoreMonth: May 2023
हेमकुंड यात्रा के लिए गोविंदघाट से पंच प्यारों का पहला जत्था रवाना
हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं। हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे खोल दिए जाएंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी आज उड़ीसा को देंगे वंदे भारत ट्रेन की पहली सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स भी देश को समर्पित करेंगे. इन सभी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए शिरकत करेंगे. बता दें कि यह 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जिसे पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में रेल…
Read Moreउत्तराखंड बड़ा फेरबदल 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले,
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शासन ने 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं. नैनीताल जिले के जिलाधिकारी को धीराज सिंह गर्ब्याल को अब हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. विनीत कुमार तोमर को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी को एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी दी गई है. देखिए सूची-:
Read Moreउत्तराखंड आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक,कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। राज्य सचिवालय में यह बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा गोशालाओं के संचालन की नियमावली भी कैबिनेट में आएगी। साथ ही मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर…
Read Moreहेमकुंड साहिब के लिए आज पहला जत्था रवाना
हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। पहले जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं ऋषिकेश गुरुद्वारे से रवाना होकर बुधवार शाम को तीर्थयात्रियों के जत्थे…
Read Moreरुड़की में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार का हमला
रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है।घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों…
Read Moreचतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपनी मंदिर के लिए हुई रवाना
आर्मी की मधुर बैंड धुनों के साथ आज बुधवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। डोली आज ल्वींठी बुग्याल में ही रात्रि प्रवास पर रहेगी। 18 मई को डोली पनार बुग्याल में और 19 को मंदिर में पहुंचेंगी। जिसके बाद 20 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 15 मई को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से लाकर रुद्रनाथ जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखा गया था। दो…
Read Moreसरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण व विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें होगी एक समान
उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय बैठक ली। उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की दरों को एकसमान रखने के…
Read Moreकैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पैदल यमुनोत्री धाम की
उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी।
Read More