-20 की बैठक के लिए दो विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिनका पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे। बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।एसडीएम डोईवाला ने विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए?…
Read MoreMonth: May 2023
28 मई से संचालन होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का,चार घंटे 45 मिनट में पहुंचाएगी दिल्ली
रेलवे ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 मई से ट्रेन विधिवत शुरू हो जाएगी। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा…
Read Moreअनुपमा एक्टर नितेश पांडे का निधन:देर रात आया हार्ट अटैक,
अनुपमा’ में रूपाली गांगुली के पति अनुज कपाड़िया के दोस्त का किरदार निभाने वाले नितेश पांडे का निधन हो गया है। बीती रात 23 मई को करीब 1 बजे कार्डियक अरेस्ट आने के कारण 51 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राइटर सिद्धार्थ नागर ने फेसबुक पर एक्टर के निधन की जानकारी दी। हालांकि शव को कब लाया गया और अंतिम संस्कार कब होगा इस बात की जानकारी सामने नहीं है। बुधवार सुबह ही एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया…
Read Moreकेदारनाथ धाम पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार,दर्शन कर की बाबा केदार की पूजा-अर्चना
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।
Read Moreट्रायल के लिए दिल्ली से देहरादून रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दो दिन बाद देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच किया जाना है। इसके ट्रायल के लिए आज मंगलवार को वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना की गई। आठ कोच की ट्रेन में लोको पायलट, मैनेजर और अटेंडेंट रवाना हुए। यह ट्रेन देहरादून से वाया सहारनपुर आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन के उद्घाटन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार से स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म (एक व दो) में टेंट…
Read Moreदेहरादून चिड़ियाघर में शुरू होगी टाइगर सफारी
विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व की तर्ज पर शीघ्र ही आप देहरादून जू में भी टाइगर सफारी का आनंद ले पाएंगे। यहां टाइगर सफारी के लिए ट्रैक तैयार हो चुका है, जबकि 11 बाड़ों (इनक्लोजर) बनाने का काम अंतिम चरण में है। बाड़ों का काम पूरा होते ही नैनीताल जू से बाघों के एक जोड़े को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद सैलानी जू क्षेत्र के कुल 25 हेक्टेयर हिस्से का दीदार कर सकेंगे, जबकि अभी तक जू की गतिविधियां मात्र पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में संचालित…
Read More24 व 25 मई को जी-20 की दूसरी बैठक,अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र पर होगा मंथन
उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में जी-20 सम्मेलन के लिए उत्तराखंड तैयार है। दो दिवसीय सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र के एजेंडे पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा विदेशी मेहमान पहाड़ की संस्कृति और गंगा की दिव्यता को करीब से महसूस करेंगे नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को जी-20 की दूसरी बैठक होगी। जिसमें जी-20 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को मजबूत करने पर गंभीर मंथन करेंगे। बैठक के बाद विदेशी मेहमानों को गंगा आरती से दिव्य और आत्मिक अनुभव होगा। नरेंद्रनगर के ओणी गांव…
Read Moreपहाड़ से मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट, चारधाम यात्री बरतें सावधानी
उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से अधिकतर जिलों में मौसम करवट बदलेगा। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। इसे लेकर आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश में कई जिलों में चक्रवर्ती तूफान की चेतावनी
उड़ीसा और बंगाल में तूफान की वजह से हालात बुरे हो रखें हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रहा यह तूफान अब उत्तराखंड को भी अपनी चपेट में लेगा।22 मई और उसके बाद मौसम विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसका समूचे उत्तर भारत पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए उत्तराखंड में ऊर्जा निगम भी सतर्क हो गया है। सभी कार्मिकों की अगले एक सप्ताह तक छुट्टियां रद करते हुए व्यवस्था दुरुस्त बनाने को दिशा-निर्देश जारी किए गए…
Read Moreसर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी से नवाजे गए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. फिजी देश के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है. हालांकि आज तक गिन-चुने गैर-फिजी लोगों की ही यह सम्मान मिला है. वहीं इसी के साथ रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया. रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया. पीएम मोदी को ये दोनों अवॉर्ड पापुआ न्यू गिनी में ही दिये गए हैं. पापुआ न्यू गिनी…
Read More