आईआईटी रुड़की में बृहस्पतिवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार व अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अन्य कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। हालांकि अक्षय कुमार ने प्रशंसकों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए जब भी मौका मिला, उनकी और मुस्कुराकर हाथ हिलाया इसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आईआईटी रुड़की में मंगलवार से शूटिंग की तैयारी चल रही थी। बुधवार को फिल्म की शूटिंग होनी थी। इसके लिए मेन बिल्डिंग के सामने एक सेट…
Read MoreMonth: May 2023
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पहुंचे सीएम धामी, कहा- प्रदेश में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
कनखल में श्री कृष्ण निवास आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। गुरुवार को हरिद्वार बैठक में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। बताया कि 30 जून को समिति अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। बता दें, समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति के जनसंवाद कार्यक्रम में तमाम धर्मों से…
Read Moreदेहरादून जीएमएस रोड अमूल स्टोर मे लगी शॉर्ट सर्किट से आग
देहरादून जीएमएस रोड इंजीनियर्स एनक्लेव में अमूल स्टोर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाय। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह अचानक अमूल स्टोर में आग लगी देख आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर दमकल कर्मियों की टीम पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर गढ़वाल में बस अड्डे के समीप रात में एक दुकान में लगी गई। यहां भी सारा सामान…
Read Moreउत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल बृहस्पतिवार सुबह जारी हो गया है। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में जसपुर उधमसिंह नगर की तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत व जबकि इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है। जसपुर के आरएलएस चौहान एसवीएमआई कॉलेज (यूएस नगर) की तनु चौहान 97.60% अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में…
Read Moreशताब्दी से थोड़ा ज्यादा होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की अपेक्षा थोड़ा अधिक होगा। शताब्दी के किराये से 40 रुपये अधिक देकर आनंद विहार तक का सफर किया जा सकता है। इकोनॉमी क्लास से सफर करने पर देहरादून से हरिद्वार और रुड़की जाने के लिए वंदे भारत में 185 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। सहारनपुर के लिए 215, मुजफ्फरनगर के लिए 15, मेरठ जाने के लिए 60 रुपये अधिक देकर वंदे भारत की यात्रा का आनंद लिया जा सकेगा। आनंद विहार तक जाने के लिए भी शताब्दी की अपेक्षा 80 रुपये अधिक चुकाने…
Read Moreसंपत्ति की रजिस्ट्री की धोखाधड़ी रोकने के लिए आधार सीडिंग का प्रावधान
भूमि और संपत्ति की खरीद में धांधली और धोखाधड़ी को रोकने के लिए धामी सरकार पंजीकरण की प्रक्रिया में आधार सिडिंग का प्रावधान करने जा रही है। अगले छह महीने में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं और विशेष श्रेणी के लोगों को घर बैठे भूमि व संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। वर्चुअल रजिस्ट्रेशन और आधार सिडिंग की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को प्रस्ताव भेज दिए हैं। अपर सचिव (वित्त) व महानिरीक्षक स्टाम्प एवं…
Read Moreऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे के पास हादसा ,एक टैंकर सौ मीटर नीचे खाई में गिरा
ऋषिकेश- चंबा- धरासू हाईवे पर नरेंद्रनगर प्लास्डा पुलिस चौकी के समीप एक पेट्रोल टैंकर सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। जिसे नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया है गुरुवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टैंकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। दुर्घटना में चालक भूपेंद्र शर्मा (24) पुत्र सुभाष शर्मा जलाभपुर गड्डू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद यूपी की मौत हो गई। जबकि सुमित (30) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी यमकेश्वर…
Read Moreपीएम मोदी आज दिखाएंगे देहरादून से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत को हरी झंडी
देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और…
Read Moreअक्षय कुमार के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत भी पहुंच गई बाबा केदार के दर्शन के लिए
केदारनाथ धाम में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत बुधवार दोपहर बाद बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं। इससे पहले कंगना हरिद्वार पहुंची थीं। जहां वो गंगा आरती में लीन दिखीं। इससे पहले सारा अली खान सहित साउथ की अभिनेत्री भी केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी भी हाल ही में केदानाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं अब अभिनेत्री कंगना रणौत केदारनाथ धाम पहुंचीं। इस दौरान कंगना ने कहा कि कहा, बाबा के दर्शन से सनातन धर्म के प्रति…
Read Moreसीएम धानी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित करने पर चर्चा की। अक्षय कुमार ने सीएम के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड राज्य दिन प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के…
Read More