क्यूआर कोड के आधार पर धामों में दर्शन करने के लिए टोकन मिलेगा

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड आएगा। इस क्यूआर कोड के आधार पर धामों में दर्शन करने के लिए टोकन मिलेगा। इसी टोकन में दर्शन का समय होगा। पर्यटन विभाग की इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। बिना क्यूआर कोड के दर्शन की अनुमति नहीं होगी।चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए इस बार परिवहन मुख्यालय मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। आरटीओ दून सुनील शर्मा की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर आधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया.इस अवसर पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा. “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं…

Read More

उत्तराखंड पिथौरागढ़ में महसूस किए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में बुधवार को भूकंप से धरती हिल गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गएजानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था। राहत की बात है कि क्षेत्र में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Read More

उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक

उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री रक्षा पुलिस पदक से नवाजा गया है। दोनों सिपाहियों ने वर्ष 2019 में रायपुर स्थित एक घर में पार्क कार में आग लगने से फंसे परिवार के छह लोगों को बचाया था। उन्हें यह पदक मध्य प्रदेश में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों दिया गया।पदक विजेता दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार से भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई दी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑल…

Read More

सीएम धामी ने किया ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोश,  विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए।सेलाकुई में सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Read More

वनों की आग बुझाने के लिए मोर्चे पर उतारा जाएगाNDRFको

उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को वनों की आग बुझाने के लिए मोर्चे पर उतारा जाएगा। केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में वनाग्नि को आपदा के श्रेणी में रखते हुए इससे निपटने के काम में एनडीआरएफ की तीन तीन टुकड़ियों को लगाया है। उत्तराखंड के अलावा आंध्रप्रदेश और असम को इसमें शामिल किया गया है।एनडीआरएफ की पहली बटालियन आंध्रप्रदेश, 10वीं बटालियन असम में और 15वीं बटालियन उत्तराखंड में काम करेगी। किसी भी बड़ी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ के पास कुशल प्रबंधन तंत्र और जवान मौजूद हैं,…

Read More

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर बिगुल बज चुका है. चारधाम यात्रा पर आने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है. यह रजिस्ट्रेशन से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा रहे हैं. हालांकि, अभी चारधाम यात्रा के अंतर्गत सिर्फ केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं. अन्य दो धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिए रजिस्ट्रेशन उस वक्त आरंभ किया जाएगा, जब इनके कपाट खुलने की तिथि तय हो जाएगी. भीड़भाड़ से बचने के मद्देनजर…

Read More

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षादेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है। अभ्यर्थी 23 से 26 फरवरी के बीच होने वाली परीक्षा के दौरान उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के अंदर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह…

Read More

रुड़की पटाखा फैक्ट्री में हादसे के बाद जागी पुलिस एक घर और गोदाम में मारा छापा

रुड़की में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हुए हादसे के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदाम में अवैध तरीके से पटाखे रखे हुए हैं।जिसके बाद पुलिस गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब स्थित एक गोदाम पहुंची। पुलिस ने गोदाम से कुछ पुराने पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि गोदाम से कुछ पुराने और खराब पटाखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।वहीं, अवैध  पटाखा फैक्टरी के बराबर के…

Read More

सीएम धामी कि युवाओं के लिए बड़ी घोषणापरीक्षाओं के लिए दी जाएगी मुफ्त कोचिंग

उत्तराखंड के छात्रों को आईएएस-पीसीएस समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब मुफ्त कोचिंग मिलेगी। उनके लिए हर जिले में पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान और ज्ञानकोष योजना शुरू करने की घोषणा कीसीएम ने कहा, सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। आर्थिक स्थिति की वजह से इन परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा होगी।पुस्तकालयों में योग्य…

Read More